Samastipur

समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण में आयी तेजी, विजय चौधरी ने अविलंब निर्माण पूरा कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपने का दिया है निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी गांव श्री रामजानकी मेडिकल कॉलेज के निर्माण की गति अंतिम चरण में पहुंच गयी है। समय पर इसका निर्माण पूरा कराने के लिए अधिकारी लगभग हर रोज दस्तक दे निर्माण कार्य का जायजा ले रहे हैं। ताकि निर्माण पूरा होते ही इसका उद्घाटन कराया जा सके।

विदित हो कि दो दिन पूर्व राज्य सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी डीएम, एसपी, सीएस आदि अधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज के निर्माण का जायजा लेने के बाद सभाकक्ष में बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया था। सोमवार को डीडीसी, अपर समाहर्ता, सीएस, एसडीओ आदि ने भी निरीक्षण कर जायजा लेने के बाद बैठक की थी। इसमें निर्माण एजेंसी को भवनों का निर्माण अविलंब पूरा कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपने का निर्देश दिया गया था।

विदित हो कि श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज का निर्माण चार साल में पूरा करना था। छह नंवबर 2019 को इसका शिलान्यास किया गया था। लेकिन कोरोना संकट के कारण चार साल में इसका निर्माण पूरा नहीं हो पाया। जिससे अब सरकार व प्रशासन जल्द से जल्द इसका निर्माण पूरा कराने के लिए कमर कसे हुए हैं।

इससे पहले भी कई बार डीएम व प्रधान सचिव निर्माण कार्य का निरीक्षण कर चुके थे व निर्देश दे चुके थे। 592 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज में पांच सौ बेड का अस्पताल होगा। मेडिकल कॉलेज बनने से समस्तीपुर जिला के लोगों के अलावा आसपास के जिलों के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। इसकी वजह से स्थानीय लोगों में भी निर्माण पूरा होने और उद्घाटन को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago