Samastipur

रफ्तार का कहर; समस्तीपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। आए दिन सड़क हादसे में लोगो की जान जा रही है। पिछले तीन दिनों में कई लोगो की जान जा चुकी है। जबकि दर्जन भर से अधिक लोग जख्मी हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र का है। शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र के रोसड़ा-हथौड़ी पथ के परशुराम पुल के समीप रोसड़ा के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बाइक चालक ने संतुलन खोने के कारण घटना होना बताया गया है।

इस घटना में संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल से जा टकरा गया। जिसके कारण बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लेकिन युवक ने सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। फिलहाल मृतक युवक की पहचान वारिसनगर थाना के नवटोल के टाहनी सहनी के 30 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र सहनी के रूप में की गयी है। हालांकि पुलिस मृतक की पहचान व सत्यापन में जुटी है। हथौड़ी थाना अध्यक्ष मोनू राय ने बताया की युवक की मौत सदर अस्पताल में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया जाएगा।

यहां देखें वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

2 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

2 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

5 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

5 घंटे ago