समस्तीपुर : छात्रा के साथ छेड़खानी का विरोध करना कोचिंग संस्थान के शिक्षक को महंगा पड़ गया। दर्जनों की संख्या में पहुंचे असमाजिक तत्वो ने दो शिक्षकों की जमकर पिटाई कर जख्मी कर दिया। मामला नगर थाना क्षेत्र के मगरदही बनारस स्टेट परिसर के पास की है। घटना के बाद जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ला के वार्ड 35 के त्रिभुवन कुमार और जयप्रकाश के रूप में हुई हैं।
घटना के संबंध में जख्मी शिक्षकों का बताना है कि कुछ असामाजिक तत्व के लड़के शराब पीकर कोचिंग से छुट्टी के बाद छेड़खानी करने लगे। जिसके बाद छात्राओं ने इसकी शिकायत शिक्षक से की। कोचिंग के शिक्षक बाहर निकलकर जब उन बदमाशों का विरोध किया तब उन सब ने शिक्षक की पिटाई कर दिया।
शोरगुल सुन अन्य शिक्षकों को इकट्ठा होता देख बदमाश वहां से भाग निकले। लेकिन बीस – पच्चीस मिनट बाद दुबारा बदमाश वापस कोचिंग पर हथियार और लोहे का रॉड लेकर आ धमके और वहां मौजूद शिक्षक के साथ बुरी तरह पिटाई कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…