समस्तीपुर :- एनएमओपीएस के विरोध में सरकारी कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाली। रविवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित गोपगुट महासंघ स्थल से सैकड़ों कर्मियों ने बाइक रैली निकाली। इसका नेतृत्व एनएमओपीएस के जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने की। इस दौरान यह रैली एसपी आवास रोड, डीआरएम कार्यालय रोड, नगर निगम, कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए महासंघ स्थल पर पहुंच कर संपन्न हो गया।
एनएमओपीएस के जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आगामी दस दिसंबर को पटना में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर पेंशन मानवाधिकार महारैली आयोजित है। जिसकी सफलता के लिए यह बाइक रैली निकाली गयी। इसमें विभिन्न विभागों के हजारों कर्मचारी एनपीएस के विरोध में महारैली में शामिल होने के लिए जाएंगा। इसी के तहत इस बाइक रैली के माध्यम से सभी सरकारी कर्मचारियों को महारैली में जाने के लिए आमंत्रित किया गया है।
ताकी एनपीएस के विरोध में आयोजित महारैली पूरी तरह सफल हो सके और एनपीएस को हटाकर ओपीएस को लागू करने की मांग पर सभी कर्मचारी व अधिकारी एकजुट हैं। इस महारैली में अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान विभिन्न संगठनों एवं विभागों के लोगों ने पहुंचकर बाइक रैली में हिस्सा लिया। मौके पर प्रमोद कुमार, जितेंद्र सिंह, रोहित गुप्ता, रौशन कुमार, हरेराम सिंह, गुंजन कुमारी, अनिल कुमार सिंह, अनिल कुमार राय, हेमंत कुमार कर्ण, राहुल कुमार सहित सैकड़ों कर्मी उपस्थित थे।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…