Samastipur

समस्तीपुर में मछली पालकों को दी गई गाड़ियां, साईकिल, आइस बॉक्स, हांडी, तराजू समेत अन्य किट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समाहरणालय परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री मत्स्य विपणन योजना एवं पीएमएमएसवाई योजना के तहत आटो, साईकिल, आइस बॉक्स, हांडी, तराजू, बाल्टी, मग, छाता, बर्दी समेत मत्स्य विपणन कीट पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के प्रधान सचिव डॉ. एन विजयालक्ष्मी एवं जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से मछुआरे समाज के बीच वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने कहा कि मछली के उत्पादन पर बिहार आत्मनिर्भर हो गया है।

इसके सलाना उत्पादकता 8.46 लाख मैट्रिक टन है, जबकि उत्पादन 8.46 लाख कहीं ज्यादा हो रही है। उन्होंने कहा कि मछुआरों को मछली की मार्केटिंग करने में परेशानी आ रही थी। जिसको देखते हुए हम लोगों ने उसे भी दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपणन के अंतर्गत पूरे राज्य में मछली की मार्केट बन रही है जिससे मछुआरों को मछली बेचने में परेशानी नहीं होगी। साफ सुथरी और हाइजीनिक तरीके से मछली मार्केट में भेज सकते हैं।

उन्होंने कहा कि विपणन के तहत मछुआरों को कई प्रकार की कीट दी जा रही है। खासकर आईस बॉक्स भी उन्हें दिया जा रहा है। जिस वजह से वे लोग काफी दूर तक साइकिल से आइस बॉक्स में मछली को रखकर बेच सकते हैं। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर जिला में भी मछली के मार्केट बनाने की तैयारी की जा रही है। बहुत जल्द यहां भी मछली का बाजार बना दिया जाएगा।

कार्यक्रम में विभूतिपुर प्रखंड के मत्स्य संघ के सचिव लालो सहनी के नेतृत्व में 20 मछुआरों के बीच साइकिल व कीट का वितरण किया गया। जिसमें आईस बॉक्स, हांडी, तराजू, बाल्टी, मग, छाता, बर्दी, साईकिल सहित अन्य सामानों का प्रधान सचिव एवं जिलाधिकारी के द्वारा वितरण किया गया। मत्स्य संघ के सचिव लालो साहनी ने बताया कि विभूतिपुर प्रखंड में 80 लोगों को किट योजना का लाभ मिलना है। वहीं 26 लोगों को साईकिल योजना का लाभ दिया जाएगा। लेकिन अभी कीट योजना में 10 लोग व साईकिल योजना 10 लोगों को लाभ दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

22 घंटे ago