Samastipur

समस्तीपुर में फरोग-ए-उर्दू सेमिनार और मुशायरा का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- फरोग-ए-उर्दू सेमिनार और मुशायरा का बुधवार को कर्पूरी सभागार में आयोजन किया गया। जिला उर्दू कोषांग के तत्वावधान में आयोजित इस सेमिनार को विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहिन ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उर्दू समुदाय या मजहब की जुबान नहीं है, इसकी उन्नति की जिम्मेदारी हमसब की है। उन्होंने सभी लोगों से अपने बच्चों को उर्दू पढ़ाने की अपील की। साथ ही सरकार की ओर से उर्दू भाषी के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उद्घाटन के बाद डॉ. बिस्मिल आरिफि के अध्यक्षता में मुशायरा का आयोजन किया गया। जिसमें मोकिम दानिश, असरार दानिश, आलम सिद्दिकी, प्रवीन कुमार चुन्नु, काविश जमाली, नकी समस्तीपुरी, आसिफ वकील, अफताब समस्तीपुरी, रंजना लता, दीपक कुमार, मोजम्मिल समस्तीपुरी ने अपने कलाम से श्रोताओं को मुग्ध कर दिया।

मौके पर शशिकांत पासवान एडीएम पीजीआरओ, मदन राय डीईओ, राहुल कुमार बीडीओ, बीडीओ वारिसनगर अजमल प्रवेज, बीडीओ पूसा वैभव कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सह- प्रभारी पदाधिकारी जिला उर्दू प्रशाखा डॉ. सुनीता सोनू, शारीक रहमान लवली, मौलाना मोहम्मद इज्हार अशरफ, मो. मंजूर आलम, तारिकुज्जमां, मो० सनाउल्लाह,

रहमत अली, सरफराज फाजिलपुरी, शाजिया तमकिन, मो. फिरोज आलम, सिस्टम ऑफिसर वाजिद अली, सिस्टम ऑफिसर अरमान फैजी, मो. फराज, मो. आलम, मो. असदुल्लाह, मो. याकुब सहित अन्य मौजूद थे। मुशायरा का संचालन मोकिम दानिश ने किया। ताजपुर प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी ऋतुंभरा आर्या ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

2 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

18 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

18 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

19 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

1 दिन ago