Samastipur

फर्जी शिक्षक मामले में DM ने लिया संज्ञान, DEO ने प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को दिया आदेश, BEO ने प्रतिनियुक्त शिक्षकों की प्रतिनुयुक्ति को किया रद्द

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- जिला शिक्षा विभाग में पक रही ‘बीरबल की खिचड़ी’ का स्वाद डीएम योगेन्द्र सिंह चखेंगे। इसके लिए डीईओ मदन राय ने अलग-अलग तिथियों में प्रकाशित समाचार रुपी हांडी और कार्यालय से जारी पत्र रुपी अलाव का सहारा लेने की कवायद तेज कर दी है। अब, देखना यह शेष है कि रिमाइंडर की रस्सी से लटकी हांडी में कब तक कार्रवाई रुपी खिचड़ी पकती है और इसका रसास्वादन जिलाधिकारी को हो पाता है।

दरअसल, विगत 24 अगस्त को स्थानीय संवाददाता विनय भूषण ने ‘शिक्षा विभाग की कारगुजारी, फर्जी शिक्षकों को कर दिया करोड़ों का भुगतान’ शीर्षक से खबर लिखने का प्रयास किया था कि विभूतिपुर प्रखंड में एक टीईटी प्रमाण पत्र पर कई शिक्षक कार्यरत हैं। अमान्य शिक्षण संस्थान व शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी रहने के कारण पूर्व में हो चुकी कार्रवाई के बावजूद फर्जी शिक्षकों को बीईओ द्वारा पुनर्योगदान और फिर वैसे शिक्षकों को भुगतान करवा दिया जाना था। जबकि, विगत 25 अगस्त को ‘फर्जी शिक्षिका को बनाया प्रभारी एचएम, सात लाख हो गए साफ’ नामक शीर्षक से प्रकाशित खबर में यह दिखाने का प्रयास हुआ था कि बीईओ द्वारा फर्जी शिक्षिका प्रतिभा कुमारी को प्रावि सरगाहां खैराज का एचएम बना दिया गया और फिर एचएम ने विद्यालय के बैंक खाते से सात लाख रुपए की निकासी कर ली।

हालांकि, खबर प्रकाशन के बाद विद्यालय भवन निर्माण की दिशा में उठाव की गई राशि का खर्च दिखाने का प्रयास हुआ। वहीं विगत 2 सितम्बर को ‘विभूतिपुर में फर्जी शिक्षकों व स्वेच्छा से त्यागपत्र देने वालों का करवा दिया योगदान’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर शिक्षा विभाग के ऐसे कारनामें को दिखाने का प्रयास हुआ था कि बीईओ द्वारा फर्जी व स्वेच्छा से त्यागपत्र देने वाले शिक्षकों का प्रमाण पत्रों की जांच निगरानी विभाग में प्रक्रियाधीन बताकर योगदान करने का रहा है।

अब, जब जिला शिक्षा पदाधिकारी ने समाचार से संबंधित प्रतिवेदन में डीएम की समीक्षा बाधित होने का हवाला देकर बीईओ को प्रकाशित समाचार से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा है तो विभाग में हड़कंप मचा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कार्यालय से जारी पत्र में कहा है कि पूर्व में उक्त तीनों तिथि को प्रकाशित समाचार का कतरन की छायाप्रति भेजते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया था, जो अब तक अप्राप्त है। यह कृत्य उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना तथा कार्य के प्रति लापरवाही बरतने का परिचायक है।

उन्होंने जिला पदाधिकारी का हवाला देते हुए कहा है कि बीईओ द्वारा प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण ना तो अवलोकनार्थ प्रतिवेदन भेजी जा सकी है और ना हीं प्रतिवेदन की समीक्षा हीं हो सकी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्मारित कराते हुए पत्र प्राप्ति के साथ हीं स्पष्ट प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया है। कहा है कि विलंब की स्थिति में सारी जवाबदेही बीईओ की होगी। इधर, पूछे जाने पर बीईओ कृष्णदेव महतो ने बताया कि डीईओ द्वारा मांगी गई प्रतिवेदन तैयार कर उन्हें भेजी जा रही है।

बीईओ ने प्रतिनियुक्त शिक्षकों की प्रतिनुयुक्ति को किया रद :

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णदेव महतो ने प्रखंडाधीन एक शिक्षकीय विद्यालय किसी अन्य विद्यालय में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद कर दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बीपीएससी अध्यापक की नियुक्ति हो जाने के कारण ऐसा किया गया है। विगत 2 दिसम्बर को कार्यालय से जारी पत्र की तिथि से प्रतिनियुक्ति रद करते हुए निदेश दिया गया है कि वैसे सभी प्रतिनियुक्त शिक्षक अपने मूल विद्यालय में योगदान करना सुनिश्चित करेंगे।

साथ हीं एक सप्ताह के अंदर उक्त विद्यालय के मूल शिक्षक को प्रभार हस्तगत कराते हुए उन्हें सूचना उपलब्ध कराना होगा। अन्यथा, मूल विद्यालय में योगदान नहीं करने वाले शिक्षक का वेतन स्थगित किया जाएगा। इधर, बीईओ कार्यालय से जारी पत्र काफी चर्चे में इसलिए भी बताए जा रहे हैं कि इससे फर्जी शिक्षकों से जुड़े मामले भी जल्द प्रकाश में आ सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

33 मिनट ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

8 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

11 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

13 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

13 घंटे ago