Bihar

बिहार: बेटी को जन्म देकर फेंका तो कुत्ते ने बनाया शिकार, देखकर सहम गए लोग

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र से मन को व्यथित करने वाली खबर सामने आई. जहां पर एक आवारा कुत्ता नवजात के शव को मुंह में दबाए घूम रहा था. जिसने भी इस मंजर को देखा, वो सहम गया. बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से कुत्ते के मुंह से नवजात के शव को निकाला.

शव को मुंह में दबाए घूम रहा था कुत्ता:

नवजात के शव को कुत्ते से छुड़ाने के बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया. कुत्ते के जिस नवजात को अपने जबड़े में दबा रखा था वह एक लड़की का शव था. घटना सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. हर कोई इस घटना को सुनकर हैरान और परेशान दिखा.

मंजर देख सन्न रहे गए लोगः

बताया जाता है कि नवगछिया के थाना चौक के पास एक आवारा कुत्ता मुंह में नवजात का शव दबाए इलाके में घूम रहा था. तभी वहां मौजूद कुछ लोगों की नजर कुत्ते पर गई. जिसे देखकर लोग भावुक हो गए और नवजात को कुत्ते से छुड़ाने की कोशिश करने लगे. किसी तरह से कुत्ते के मुंह से नवजात से शव को छुड़ाया गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिसः

घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवजात का शव कुत्ते को कहां से मिला और ये किसका है. अभी तक इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका है.

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 घंटा ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

2 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

2 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

8 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

12 घंटे ago