Samastipur

समस्तीपुर में 22वीं जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, स्थानीय विधायक व खेल पदाधिकारी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- शहर के पटेल मैदान में बुधवार को 22वीं जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुआ। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहिन ने दीप प्रज्वलित कर एवं गुब्बारा उड़ा कर किया। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी आकाश कुमार, प्रोफेसर अभिलाषा सिंह, मोहम्मद नौशाद, सचिव रुस्तम अली, अध्यक्ष रजिउल इस्लाम शाहीन, वॉलीबॉल के राष्ट्रीय रेफरी राजेश सिंह, डॉ. निशांत, डॉ. एन के आनंद, मो. अब्बास अंसारी, डॉ. सफदर इमाम, पप्पू खान, मो. रुबैद, कुशेश्वर राय, मोहम्मद शाहिद, अनिल कुमार सहित बहुत सारे खेल प्रेमी उपस्थित थे।

सचिव रुस्तम अली के अनुसार इस प्रतियोगिता में लगभग 600 महिला पुरुष प्रतिभागी विभिन्न आयु वर्ग के विभिन्न स्पर्धा में अपना जौहर दिखाएंगे। प्रतियोगिता में सर्वप्रथम बालिकाओं के शॉट पुट में समस्तीपुर की बादल कुमारी, बिरसिंहपुर की विभा पिल्लयी एवं उज्जवला रानी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर-16 बालिका के 80 मीटर दौड़ में संत पॉल स्कूल की शालू सिंह ने प्रथम डीएवी की अभिलाषा कुमारी ने द्वितीय एवं दलसिंहसराय की खुशी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-16 बालिका वर्ग के 600 मीटर दौड़ में डीएवी की खुशी कुमारी ने प्रथम दलसिंहसराय की राजनंदनी ने द्वितीय एवं मासूम कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग के 600 मीटर दौड़ में समस्तीपुर की आंचल कुमारी, पटोरी की रीमा कुमारी एवं दलसिंहसराय की जुली कुमारी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग के शॉट पुट में पुसा की भारती कुमारी ने प्रथम समस्तीपुर की अंशु प्रिया ने द्वितीय एवं सिमरन कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-14 बालक वर्ग के शॉट पुट में पटोरी के दिव्यांशु कुमार ने प्रथम कल्याणपुर के गणपति कुमार ने द्वितीय एवं खानपुर के आयुष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में समस्तीपुर के सनसिल कुमार ने प्रथम रोसरा के सचिन कुमार ने द्वितीय एवं दलसिंहसराय के संतोष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 18 बालिका वर्ग के 800 मीटर दौड़ में रोसड़ा की रामसुंदर कुमारी ने प्रथम एवं डीएवी की अपर्णा झा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-18 बालिका वर्ग के फर्राटा दौड़ में समस्तीपुर की अनु कुमारी ने प्रथम दलसिंहसराय की अंशु कुमारी ने द्वितीय एवं रोसरा की पिंकी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में गंगा यादव, आशुतोष कुमार, मोहम्मद शाहिद, गोविंद यादव, सुमन कुमार राजा कुमार, आकाश कुमार, यशपाल, अमित कुमार, साकिब एवं मोहम्मद तौफीक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का फाइनल एवं पुरस्कार वितरण गुरुवार को होगा।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

39 मिनट ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

57 मिनट ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

1 घंटा ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

3 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

11 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

11 घंटे ago