Samastipur

समस्तीपुर: पुआल लोड पिकअप हाई टेंशन तार की संपर्क में आते ही धू-धूकर जला, 2 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/चकमेहसी :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोरमार गांव में बुधवार की शाम पुआल लेकर जा रही है पिकअप हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गई, जिससे अचानक पिकअप में आग लग गई। यह देख आसपास के लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। पिकअप चालक किसी तरह वाहन को सड़क किनारे कर अपनी जान बचाई।

इस घटना के कारण आसपास के कई पेड़ पौधे में भी आग लग गई। हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने काफी प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया। जिसके बाद घटना की जानकारी अग्निशमन टीम को दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में पिकअप पर लोड हजारों रुपया का पुआल जल कर खाक हो गया। वहीं वाहन को भी भारी क्षति पहुंची है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि बुधवार शाम चकमहेसी से कल्याणपुर की ओर से एक पिकअप पुआल लेकर मलकौली की ओर जा रही थी। इसी दौरान सोरमार गांव के पास सड़क के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तार 11 हजार के संपर्क में वह आ गयाा। जिसे शॉर्ट सर्किट होने पर अचानक पुआल लेकर जा रही पिकअप में आग लग गई। देखते ही देखते पिकअप धू-धू कर जलने लगी। इसके बाद चालक सड़क किनारे वाहन को खड़ा कर कूद कर अपनी जान बचाई।

ग्रामीण नहीं बढा़ते हाथ तो हो जाती बड़ी घटना :

लोगों ने बताया कि चलती पिकअप में अचानक आग लगने की सूचना पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गए लोगों ने बिजली तार का जंफर तोड़ कर बिजली काटी एवं तत्काल घटना की जानकारी दमकल टीम को दी। इस दौरान लोगों ने बांस बल्ला आदि से प्रहार कर आग बुझाने का प्रयास किया।इस दौरान पहुंची दमकल टीम ने करीब 2 घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

15 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

21 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

22 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

23 घंटे ago