Samastipur

प्रेमिका के पति को मजा चखाने के लिये NIA को भेजा धमकी भरा ई-मेल, रोसड़ा पहुंची बेंगलुरु पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को धमकी भरा मेल भेजने के मामले में मंगलवार को बेंगलुरु पुलिस समस्तीपुर जिले के रोसड़ा से एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला एनआईए के बेंगलुरु कार्यालय से जुड़ा है जहां कार्यालय में धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने के बाद टीम हरकत में आई। जांच के दौरान बेंगलुरु पुलिस की टीम रोसड़ा पहुंची जहां आरोपी युवक को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई। गिरफ्तार युवक की पहचान रोसड़ा थाना के पचगामा निवासी दीपकांत राय के पुत्र रामप्रसाद केशव उर्फ रामबाबू के रूप में की गई है।

गिरफ्तार हुए युवक ने बताया सोशल मीडिया के माध्यम से बेंगलुरु की एक शादीशुदा महिला से उसकी दोस्ती कुछ महीनों पूर्व हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन नंबर भी एक्सचेंज हो गई। जिसके बाद दोनों के बीच घंटों बातचीत होने लगी। इस दौरान महिला के पति को इसकी जानकारी मिली तो उसने पत्नी का फोन तोड़ दिया और उक्त युवक से बात नहीं करने की हिदायत दी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही महिला किसी और नंबर से आरोपी युवक को फोन कर पूरी जानकारी दी। इसके बाद आरोपी युवक ने महिला के पति को मजा चखाने के उद्देश्य से पुलिस केस में फंसाने की साचिश रची।

इसके बाद उसने एनआईए बेंगलुरु को धमकी भरा ई-मेल भेजा, जिसमें उक्त महिला के पति का मोबाइल नम्बर डाल दिया।मेल प्राप्त होते ही पुलिस हरकत में आई और अनेकल थाना कांड संख्या 354/23 प्राथमिकी दर्ज की गई। अनुसंधान के क्रम में बेंगलुरु पुलिस जब उक्त मोबाइल नंबर के संचालक (महिला का पति) के पास पहुंची तो मामला कुछ और ही निकला।

उक्त मोबाइल नम्बर के संचालक ने एनआई को भेजे गए मेल की आईडी से अनभिज्ञता जतायी। बेंगलुरू साइबर टीम ने भेजे गए मेल की आईडी का जब आईपी एड्रेस ट्रैक किया तो वह समस्तीपुर का निकला। इसके बाद समस्तीपुर के रोसड़ा पहुंची बेंगलुरु पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गयी है। परिजनों द्वारा बताया गया है कि आरोपी युवक दरभंगा में रहकर पढ़ाई करता है। कैसे उसने यह सब किया है, उन्हें भी जानकारी नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

8 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

9 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

9 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

10 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

12 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

12 घंटे ago