समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ गांव में मंगलवार शाम साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक साइकिल सवार गांव के ही रामलाल राय (70 वर्ष) हैं। घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र छोटू कुमार ने बताया कि उनके पिता मंगलवार शाम में साइकिल से चौक की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान मस्जिद के पास बिशनपुर की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने तेजी से उनकी बाइक में ठोकर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हो-हल्ला होने पर जुटे लोगों ने आनन-फानन में जख्मी को सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…
समस्तीपुर : बूढ़ी गंडक नदी में पुल से छलांग लगाने वाले सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…