समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई। अलग-अलग घटना में हुई मारपीट के कारण डेढ़ दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। जिसमें कई की हालत गंभीर बतायी गयी है। फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जहां से गंभीर स्थिति वाले मरीजों को डीएमसीएच व पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गयी है।
जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा मठ टोला में रविवार को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गयी। जिसमें गर्भवति महिला सहित दर्जन भर लोग जख्मी है। एक पक्ष से चतरी पासवान, अर्जुन पासवान, चंदन कुमार पांडव, सुनील पासवान, मुनकी देवी, रेणु कुमारी, शीला देवी, गोलू कुमार सहित अन्य शामिल है।
वहीं दूसरे पक्ष से विकास कुमार, अरबिंद पासवान, भगवाल लाल पासवान, नंदलाल पासवान, अजीत पासवान आदि शामिल हैं। घटना के पीछे जमीनी विवाद है। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच कई वर्षों से जमीनी विवाद है। जिसके कारण रविवार को भी बहस होते-होते हिंसक झड़प हो गयी। जिसमें एक दूसरे पर किए गए हमले में दोनों पक्षों से दर्जन भर से अधिक लोग जख्मी हो गए।
दूसरी ओर दलसिंहसराय थाना के असीनचक गांव में जमीनी विवाद में मां-बेटा सहित अन्य को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी में भोला राय की पत्नी जिरिया देवी व उनके पुत्र मंजय लाल राय के अलावे अजनासी देवी, भोला राय, संजय राय आदि शामिल है। जिसका इलाज सदर अस्पताल व अन्य अस्पतालों में चल रहा है। वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर रुदौली गांव में भी आपसी विवाद को लेकर वकील सहनी को मार-पीटकर जख्मी कर दिया गया।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…