समस्तीपुर :- रेल विकास-विस्तार मंच 22 दिसंबर को समस्तीपुर डीआरएम के समक्ष धरना देगा। शुक्रवार को डीआरएम चौक पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए रघुनाथ राय ने कहा कि रेलवे ने कई जरूरी कार्यो को लटका रखा है। जहां भोला टाकीज, मुक्तापुर व दलसिंहसराय रेल गुमटी पर ओवरब्रिज बनाने का काम अधर में है।
वहीं माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार नहीं हो रहा है। यही नहीं कर्पूरीग्राम-ताजपुर- भगवानपुर एवं केवलस्थान से कर्पूरीग्राम नया रेल लाईन व उजियारपुर से सरायरंजन होते हुए पटोरी नया रेल लाईन निर्माण करने की मांग को लेकर 22 दिसंबर को डीआरएम के समक्ष धरना दिया जाएगा।
मंच के संयोजक शत्रुधन राय ने कहा कि 2023 के बजट में भोला टाकीज, मुक्तापुर एवं दलसिंहसराय रेल गुमटी पर औभरब्रीज के लिए राशि उपलब्ध कराया गया। डीआरएम ने भी कार्य शुरू कराने का आश्वासन भी दिया था लेकिन आज तक कार्य शुरू नहीं किया गया। मौके पर सुरेंद्र प्रसाद सिंह, शशिभूषण शर्मा, डोमन राय, राजेंद्र राय, राजेश्वर महतो, रामसागर पासवान, रामविनोद पासवान सहित अन्य मौजूद थे।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…