समस्तीपुर/पटोरी :- पटोरी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर मालपुर चौक के समीप शुक्रवार की देर शाम दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दूसरे बाइक पर सवार युवक को गंभीर अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी से समस्तीपुर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मालपुर निवासी रामनाथ महतो के पुत्र विक्रम कुमार (19) बाइक से मालपुर से कौवा चौक की ओर जा रहा था। उसी दौरान कौवा चौक की तरफ से पटोरी की ओर आ रहे युवक राजनारायण यादव के पुत्र पंकज यादव की बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई।
पंकज यूपी का रहने वाला है। वह जोड़पुरा स्थित अपने ससुराल में रह कर निजी कार्य करता है। दुर्घटना के बाद दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल, पटोरी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। पंकज को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल समस्तीपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इधर, विक्रम के साथ आए लोगों ने अस्पताल में इलाज में विलंब करने का आरोप लगा आंशिक तोड़फोड़ कर हंगामा किया।
इसके कारण अस्पताल के चिकित्सक व कर्मियों को कुछ समय के लिए अस्पताल छोड़कर हट जाना पड़ा। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. भरत चंद्रा ने बताया कि विक्रम को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। अस्पताल लाने से पूर्व उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…
समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…
समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…