Samastipur

दलसिंहसराय में पोल्ट्री फार्म व्यवसायी हत्याकांड में शामिल एक बदमाश देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मधेपुर गांव में 18 अक्टूबर को हुई पोल्ट्री फार्म व्यवस्यायी प्रेम कुमार सिंह उर्फ जीवच्छ सिंह हत्याकांड में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस हत्या के साजिश का मुख्य सरगना सोनू पासवान पुलिस के गिरफ्त से अभी भी बाहर है।

इस संबंध में डीएसपी मो. नजीब अनवर का बताना है कि पोल्ट्री फार्म व्यवसायी प्रेम कुमार सिंह उर्फ जीवछ सिंह हत्या कांड के बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया था। इस टीम ने मानवीय सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में शामिल पीपरपाती गांव के सुरेश पासवान के पुत्र विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया।

विक्रम के निशानदेही पर एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है। हत्याकांड को लेकर डीएसपी ने बताया कि हत्याकांड में शामिल दो अन्य बदमाश पिपड़पाती के गोपाल चौधरी और विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के बीरबल कुमार को पहले ही दूसरे कांड में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

विद्यापतिनगर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए बीरबल कुमार ने हत्याकांड का अपनी संलिप्त स्वीकार किया था। बीरबल ने पूछताछ के दौरान बताया था कि केवटा पंचायत के पीपरपाती गांव का सोनू पासवान उर्फ मिथिलेश पासवान इस हत्या में 5 लाख रुपए में सुपारी लिया था। सोनू ने काम होने पर पांच लाख रुपए देने की बात बताया था। सोनू ने हत्या के लिए बीरबल, गोपाल और विक्रम को दो हथियार उपलब्ध कराया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

23 मिनट ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

5 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

7 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

7 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

7 घंटे ago