Samastipur

दलसिंहसराय में बदमाशों का आतंक; घर में घुसकर अकेली महिला की हत्या, लूटपाट के दौरान गला दबा मारा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय शहर के लोकनाथपुर गंज मोहल्ले के वार्ड संख्या-15 स्थित एक घर में शुक्रवार की शाम 7 बजे के आसपास बदमाशों में घर रह रही महिला की लूटपाट के दौरान मॉफलर से गला दबाकर हत्या कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने महिला की गले से सोने की चेन के साथ घर में रखे अलमीरा से आभूषण और कीमती सामान की लूटपाट कर फरार हो गया। मृतक महिला की पहचान प्रमोद महतो की पत्नी अनीता देवी (59) के रूप में किया गया है।

इधर घटना की सूचना पर सर्किल इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार, थानाध्यक्ष अनिल कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच मे जुट गई। मृतक महिला के पति डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक प्रमोद कुमार महतो ने बताया कि वह नित्य दिन की भांति डाक और एलआईसी में काम को लेकर बाजार निकल गया था। पत्नी हर दिन प्रखंड कार्यालय स्थित शिव मंदिर मे पूजा के लिए गई थी।

शाम के करीब सात बजे पड़ोसी के द्वारा सूचना दी गई की चोरी के दौरान मेरी पत्नी की हत्या कर चोर फरार हो गया। घर में मैं और मेरी पत्नी ही रहती है। दोनों बेटा अमित कुमार मुंबई ने नेवी में इंजीनियर है जबकि छोटा बेटा भी पश्चिम बंगाल के दुर्गा में सैना में इंजीनियर है। पड़ोसी सदीप कुमार ने बताया की मेरी पत्नी और मृतका (चाची) पूजा के लिए मंदिर गए था। शाम में दोनो करीब 6 बजे के आसपास भी आई थी। शाम में मेरी पत्नी चाची को हलुआ भी दी। जिसके बाद वह घर लौट गई।

7 बजे के करीब जब दूध वाला देने देने के लिए आया तो कई बार दूध के लिए हल्ला किया। लेकिन घर से चाची नही निकली तब जाकर घर में आकर देखने पर पता चला घर का सारा समान बिखरा हुआ था। चाची घर के दूसरे कमरे में बेड में मृत थी। नाक से खून निकल रहा था। गले में मॉफलार से फांसी लगाया हुआ था। इधर घटना के बाद लोगो की भीड़ जुट गई। हर कोई घटना से सन था। फिलाल पुलिस मौके पर पहुँच मामले की जाँच मे जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

18 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

19 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

21 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

21 घंटे ago