Samastipur

वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व मुखिया बैद्यनाथ झा का निधन, पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा लखनपट्टी पंचायत के पूर्व मुखिया बैजनाथ झा का शनिवार सुबह निधन हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मो. अबू तमीम के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल उनके आवास पर गया और उनके पार्थिव शरीर को पार्टी को झंडों में लिपटा तथा पुष्प अर्पित किया।

इसके बाद जिला कांग्रेस कमिटी की शोक सभा हुई। इसमें जिला अध्यक्ष ने उन्हें राष्ट्रवादी तथा कुशल समाजसेवी बताया। जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र नारायण झा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर, महासचिव शशि भूषण राय, मुकेश कुमार चौधरी, कामेश्वर पासवान, नौखेज आलम, मो. मोहिउद्दीन आदि ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Avinash Roy

Recent Posts

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

18 मिनट ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

23 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago