समस्तीपुर :- BPSC शिक्षक बहाली परीक्षा समाप्ति के बाद शनिवार को घर लौटने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में लगी रही। वहीं समस्तीपुर के अभ्यर्थी भी देर शाम तक समस्तीपुर जंक्शन पर पहुंचे जिससे समस्तीपुर जंक्शन पर भीड़ रही। मधुबनी व दरभंगा से परीक्षा समाप्ति के बाद पहली ट्रेन गंगापुर एक्सप्रेस समस्तीपुर जंक्शन पर पहुंचने पर अभ्यर्थियों के परिजनों की भीड़ भी जंक्शन पर लगी रही।
वहीं दूसरी ओर समस्तीपुर में परीक्षा देने समस्तीपुर पहुंचे दूर-दूर के जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से शामिल होने आए थे। इससे पहले परीक्षा केन्द्र पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को परेशानी उठानी पड़ी। वे स्थानीय लोगों से जगह-जगह परीक्षा केन्द्र जाने का रास्ता पूछ रहे थे। स्टेशन पर ऑटो व ई-रिक्शा चालक अपने अपने हिसाब से सभी को भाड़ा भी बता रहे थे। कई ई-रिक्शा चालकों ने उनसे मनमाना भाड़ा भी वसूला। समस्तीपुर स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही। उनकी भीड़ के कारण आम दिनों की अपेक्षा ई-रिक्शा भी अधिक संख्या में दिख रही थी। शाम को गंगासागर एक्सप्रेस आने के बाद स्टेशन के दोनों ओर अभ्यर्थियों के परिजनों की सैकड़ों बाइक भी लगी दिखी।
Nitin Nabin का विधायक पद से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। रविवार सुबह इस्तीफा देने…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…
एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…