Samastipur

शहर के बहादुरपुर सिनेमा हॉल के पास स्कूटी सवार रेल कर्मी को बोलेरो ने मारी ठोकर, गंभीर स्थिति में रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर- रोसड़ा मुख्य पथ पर बहादुरपुर सिनेमा हॉल के पास बोलेरो की ठोकर से स्कूटी सवार रेल कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर पुलिस की हाॅक्स टीम में सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। उधर घटना के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मचा हुआ है। ‌जख्मी रेल कर्मी जितवारपुर निजामत गांव के बुद्ध पासवान के पुत्र उमेश पासवान बताया गया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि वह दिन के करीब 11:00 बजे काम पर जाने के लिए स्कूटी से घर से निकले थे। इसी दौरान बहादुरपुर सिनेमा हॉल के पास समस्तीपुर से रोसरा की ओर जा रही है बोलेरो ने उन्हें सामने से ठोकर मार दी।

इस घटना के बाद बोलेरो चालक बोलोरो लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस की हाॅक्स टीम ने जख्मी रेलकर्मी को सदर अस्पताल लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर उपचार के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया।

वहीं दूसरी ओर नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर विक्रम आचार्य ने कहा कि सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। जख्मी रेल कर्मी बताया गया है जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: CBI नहीं खोज पाई कौन है नीट छात्रा की मौत का दोषी, कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट किया दाखिल

पटना में NEET की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले…

57 मिनट ago

पुलिस पर उच्चके हावी ! दलसिंहसराय में एक दिन में छिनतई व चोरी की चार घटनाएं हुई घटित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में व्यस्त सड़क पर लोगों के आवाजाही के…

3 घंटे ago

सिंघिया बाजार में जाम की समस्या से अब जल्द मिलेगी निजात DM ने बाईपास स्थल का किया निरीक्षण

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया घाट बाजार में लगातार बनी रहने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का डीएम ने किया उद्घाटन; गायन, वादन, नृत्य व वक्तृता में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज परिसर में मंगलवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव शुरू…

14 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 से 11 अक्टूबर के बीच छिटपुट बारिश के आसार, पूसा स्थित मौसम सेवा केंद्र ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र…

15 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग कब होगी शुरू? जानिए अचानक क्यों रुकी तबादले की प्रक्रिया

बिहार के शिक्षकों से जुड़ी जरुरी खबर है. खासकर उन शिक्षकों के लिए जो ट्रांसफर-पोस्टिंग…

21 घंटे ago