Samastipur

प्रेमी के घर पहुंची समस्तीपुर की रहने वाली प्रेमिका, लोगों ने बीच सड़क पर करा दी शादी; मौके पर पहुंची पुलिस

‘ये इश्क नहीं आसान बस इतना समझ लीजिए, एक आग का दरिया है और डूब कर जाना है… ‘ प्रेम की कई कहानी को अंजाम तक पहुंचते आपने देखा होगा लेकिन वैशाली के सहदेई में जो हुआ, वह कम ही देखने को मिलता है. दरअसल, प्रेमी की तलाश में प्रेमिका समस्तीपुर से पहले तो उसके घर पहुंची और जब परिवारवालों ने इसका विरोध किया तो बीच सड़क हंगामा शुरू कर दिया. हंगामा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए. लोगों ने दोनों की बीच सड़क शादी करा दी.

जानकारी के मुताबिक, वैशाली के सहदेई बुजुर्ग ओपी के दुबहा चौक के पास देर शाम उस समय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा गई और हंगामा शुरू हो गया जब प्रेमी ने बीच सड़क पर ही प्रेमिका के मांग में सिंदूर भर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची सहदेई बुजुर्ग ओपी पुलिस प्रेमी जोड़े को थाने ले आई. जानकारी के अनुसार लड़की नाबालिग बताई जा रही है.

घटना को लेकर बताया गया कि ओपी क्षेत्र के दुबहा गांव निवासी सुरेश राम के पुत्र संतोष कुमार की प्रेमिका समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बघरा डुमरी से अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया. बताया गया कि दोनों के बीच चार वर्षों से प्रेम चल रहा था और दोनों की शादी भी आपस में तय हो चुकी थी, लेकिन इसी बीच लड़की अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और हंगामा करते हुए उस पर शादी करने का दबाब बनाया.

लड़के ने बीच सड़क लड़की के मांग में भरा सिंदूर

इसके बाद लड़के ने बीच सड़क पर ही लड़की के मांग में सिंदूर भर दिया. घटना के बाद गुस्साये लड़के के परिजनों ने लड़की को घर ले जाने से इनकार कर दिया. हालांकि भीड़ के बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सहदेई ओपी पर ले आई.

प्रेमी संतोष कुमार ने बताया, ‘हम दोनों के बीच रिश्ता हुआ लेकिन फिर घरवाले मुकर गए. तभी हम दोनों ने मिलकर शादी का फैसला किया.’

प्रेमिका ने कहा, ‘चार साल से मेरी मां बात करा रही थी. फिर अचानक कहने लगी कि शादी नहीं करेंगे. मुझे मां का फैसला मंजूर नहीं था. हम दोनों को प्यार हो गया था. मैं आज ही संतोष कुमार के घर पहुंची और मर्जी से शादी कर ली.’

लड़की की मां उर्मिला देवी ने बताया, ‘मेरी बेटी ने आज 3 बजे दिन में शादी कर ली. मुझे इस शादी से कोई ऐतराज नहीं. मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी और दामाद खुश रहें.’

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

9 मिनट ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

10 घंटे ago

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

11 घंटे ago

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

13 घंटे ago

शिवालिक और नंदा देवी जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, LPG पर आई बड़ी खुशखबरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…

14 घंटे ago