प्रधानमंत्री की अर्थ गंगा परियोजना के मॉडल की तर्ज पर किया जाना है सामुदायिक जेट्टी की स्थापना
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर समाहरणालय सभागार में बुधवार को अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सागरमाला परियोजना अंतर्गत जलमार्ग विकास परियोजना 2 (अर्थ गंगा) हेतु सामुदायिक जेट्टी एव रो-रो टर्मिनल निर्माण से संबंधित जिला स्तरीय हितधारकों की बैठक हुई। इस बैठक में निदेशक एल के रजक एवं उप निदेशक भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, पटना एव अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। इस परियोजना की परिकल्पना प्रधानमंत्री की अर्थ गंगा परियोजना के मॉडल की तर्ज पर किया गया है ताकि सामुदायिक जेट्टी की स्थापना कर गंगा नदी के तटवर्ती इलाकों में सामाजिक, आर्थिक और समावेशी विकास किया जा सके।
समस्तीपुर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सागरमाला परियोजना अंतर्गत जलमार्ग विकास परियोजना 2 (अर्थ गंगा) हेतु सामुदायिक जेट्टी एवं रो-रो टर्मिनल निर्माण से संबंधित जिला स्तरीय हितधारकों की बैठक हुई। इस बैठक में निदेशक एल के रजक एवं उप निदेशक… pic.twitter.com/J2u8UMajBu
— Samastipur Town (@samastipurtown) December 27, 2023
बताते चले कि जिले के मोहनपुर प्रखंड के धरणीपट्टी पंचायत में गंगा नदी के किनारे जेट्टी के प्लेटफार्म पर आजीविका के लिए यात्रा कर रहे छोटे-छोटे नावों, जहाजों इत्यादि के रुकने के लिए और माल व उत्पादों के जलीय परिवहन के लिए सहायक बुनियादी अवसंरचना की सुविधा उपलब्ध कराना इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य है। जेट्टी का निर्माण पूर्ण होने के उपरांत इसे जिला परिवहन कार्यालय को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। जेट्टी का निर्माण एव अन्य सुविधाएं जैसे टिकट घर, शौचालय, पेयजल, एव पहुंच पथ निर्माण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस परियोजना को स्थानीय पर्यटन एव गंगा दर्शन के रूप में भी विकसित किया जाएगा तथा परियोजना को 26 जनवरी 2024 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

