Samastipur

‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान उजियारपुर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य-मंत्री, कहा- देश की सांस्कृतिक एवं किसानों और गरीबों के हित की बातें करते हैं PM मोदी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। श्री राय ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र उजियारपुर के दलसिंहसराय स्थित पाण्डव स्थान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 108वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात के जरिए देश की सांस्कृतिक एवं किसानों और गरीबों के हित की बातें करते है, जो देशवासियों के लिए लाभदायक एवं प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज शक्तिशाली देश बन गया है एवं विश्व गुरु बनने के लिये अग्रसर है। केन्द्र सरकार सभी वर्गों के विकास के प्रति कृतसंकल्पित है, जिसका परिणाम है कि केन्द्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर आमलोगों तक पहुंच रहा है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि समस्तीपुर के उजियापुर लोकसभा क्षेत्र के करीब एक लाख 40 हजार किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के तहत प्रतिवर्ष छः हजार रूपये भेजे जा रहे हैं।

मौके पर हाजीपुर से भाजपा विधायक अवधेश सिंह, भाजपा समस्तीपुर जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा, किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर, जिला महामंत्री राजीव चौधरी, भाजपा के दलसिंहसराय ग्रामीण पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सोनू चौधरी एवं भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुजीत भास्कर समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

2 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

10 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

10 घंटे ago