समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय के कोनैला गांव स्थित दुर्गेश्वर नाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रविवार को अष्टयाम महायज्ञ प्रारंभ हुआ। इसके साथ ही मुस्तफापुर के कीर्तन मंडली द्वारा जय सीता राम राधेश्याम गौरीशंकर जय हनुमान अष्टाक्षरी मंत्र के संगीतमय जाप से कोनैला के साथ ही आस-पास का क्षेत्र गुंजायमान होने लगा।
पंडित विक्की झा ने पूजन की विधियों एवं सभी धर्मिक रस्मो को पूर्ण कर यज्ञ का शुभारंभ कराया। यज्ञ में सत्यसंध भारद्वाज मुख्य यजमान बने हैं। साल के अंतिम दिन शुरू अष्टयाम यज्ञ का समापन नये साल के प्रथम दिन अपराह्न में कलश विसर्जन के साथ यज्ञ का समापन होगा।
इस धार्मिक आयोजन की सफलता में सक्रिय भूमिका निभानेवाले ग्रामीण ललन कुमार ईसर ने बताया कि पूरी तरह पत्थरों से निर्मित कोनैला के इस पंच देवता मंदिर में अष्टयाम यज्ञ का आयोजन क्षेत्र में शांति, उन्नति एवं आपस में प्रेम भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। मुख्य यजमान सत्यसंध भारद्वाज ने बताया कि अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को होनेवाले भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा तक इस मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना का क्रम जारी रहेगा।
मंदिर में शुरू अष्टयाम यज्ञ को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी है। अष्टाक्षरी मंत्र की बह रही रसधारा से आस-पास का सम्पूर्ण माहौल भक्तिमय बन गया है। आयोजन में मुख्य रूप से पंकज ईश्वर,,पुरुषोत्तम भारद्वाज एवं ग्रामीण में रामभद्र झा,नीलेश भारद्वाज, भुवनेश्वर ईसर, सदन ईसर, नंदन ईश्वर,रविन्द्र ईश्वर, शत्रुघ्न ईसर, सुरेंद्र ईसर, रामबालक ईसर, चन्द्रमणि झा समेत अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…