समस्तीपुर :- ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के कार्यकर्ताओं ने शहर के बीआरबी कॉलेज, समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर, आरएनएआर कॉलेज समेत अन्य छात्रों के आवासीय क्षेत्रों में पर्चा वितरण, पोस्टर चस्पा एवं जनसंपर्क अभियान चलाकर पटना में आयोजित 23-24 दिसंबर को आइसा के 15वां बिहार राज्य सम्मेलन को सफल बनाने एवं 23 दिसम्बर को आहूत शिक्षा अधिकार कन्वेंशन में बड़ी संख्या में छात्रों को शामिल होने की अपील किया।
समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में आइसा के जिला उपाध्यक्ष अनील कुमार, अभिषेक चौधरी, संजीव कुमार के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया जिसमे बड़ी संख्या में छात्रों ने सदस्यता ग्रहण किया। अभियान का नेतृत्व कर रहे आइसा के जिला अध्यक्ष लोकेश राज, कार्यालय सचिव राजू झा, दीपक यदुवंशी, रविरंजन कुमार आदि ने कहा कि शहीद भगत सिंह और डॉ. अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने, चार वर्षीय स्नातक कोर्स के खिलाफ व बेतहाशा फीस वृद्धि पर रोक लगाओ के नारे के साथ यह सम्मेलन हो रहा है। आगे नेताओं ने कहा कि छात्र संगठन आइसा के संघर्षों का नतीजा है की आज सभी स्थायी पदाधिकारी विश्वविद्यालय आ रहे हैं। लंबित परीक्षाओं को संपन्न किया जा रहा है। आगे भी छात्र हितों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…