Samastipur

हिमांशु, सुप्रिया, भवानी शेखर व सतेंद्र संगीत की प्रस्तुति ने मचाया धमाल, देर शाम तक विद्यापति महोत्सव में जमा रहा रंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- विद्यापतिधाम में रविवार की शाम जब मशहूर पार्श्व गायक हिमांशु यादव की सुरीली आवाज का जादू चला तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मौका था तीन दिवसीय ग्यारहवें विद्यापति राजकीय महोत्सव में दूसरे दिन रविवार की शाम का। महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या के दौरान पार्श्व गायक हिमांशु यादव जैसे ही विद्यापतिधाम रेलवे मैदान स्थित मंच पर पहुंचे उपस्थित जनसमूह ने तालियों से इस्तकबाल किया।

चर्चित संगीतज्ञ हिमेश रेशमिया के दर्जन भर गानों में अपनी आवाज दे चुके हिमांशु यादव ने अपनी सुरलहरियों से सबसे पहले विद्यापति रचित जय जय भैरवि… की प्रस्तुति देकर आध्यात्मिक आयाम को गति दी। ऑल इंडिया फ्लूटिन स्टार रह चुके हिमांशु यादव ने उसके बाद सुफियाना गीत छाप तिलक सब छिन लि रै… तू माने या ना माने दिलदारा, मेरे रश्के कमर तूने पहली नज़र से मिलाई मजा आ गया… की प्रस्तुति से सुर, लय और ताल का अद्भुत संगम कर महफिल में मौजूद सभी लोगों को भाव विभोर कर दिया। वहीं अपनी आने वाली फिल्म वीरू के गाने भी सुनाएं।

प्रसिद्ध लोक गायिका भवानी शेखर ने अपनी प्रस्तुति जेहनै किशोरी मोरी, तहनै किशोर हो, राजा दशरथ जी के घरवां आज जनमले ललनवा… शिव नचारी का ले के शिव के मनाईब हो …आदि गीतों की प्रस्तुति से महोत्सव में मौजूद लोगों का मन भक्ति व श्रृंगार भाव में डूबने पर विवश कर खूब महफिल लूट लिया। महाकवि विद्यापति जी रचित गीतों को अपनी आवाज देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर तालियां बजाने पर विवश कर दिया।

छोटी लता के नाम से मशहूर कुमारी सुप्रिया ने अपनी मखमली आवाज का ऐसा जादू चलाया कि श्रोता भक्ति की सरिता में गोते लगाने पर विवश हो उठे। सुप्रिया ने सत्यम शिवम सुंदरम…भंगिया रुसल जाए रे बौरहवा रुसल जाए गौड़ी दौड़ी दौड़ी कहथिन हे मोरा भंगिया रुसल जाए .. सहित कई गानों की प्रस्तुति से सुर, लय और ताल का जबरदस्त समां बांध अंतर्मन को झंकृत कर भाव विभोर कर दिया।

आकाशवाणी के लोकप्रिय गायक सतेंद्र कुमार संगीत ने अपनी प्रस्तुति बड़ सुख सार पाओल तुअ तीरे, ये पहुना ऐहि मिथिला में रहूं ना… सहित अन्य गानों से महफिल में चार चांद लगा दिया। सतेन्द्र संगीत की सुर लहरियों में आम से लेकर खास लोग देर रात तक ताल से ताल व सुर से सुर मिलाते रहे। संगीत ने लोंगों को रात का अहसास तक नहीं होने दिया। मौके पर एसडीओ प्रियंका कुमारी, एसडीपीओ मो. नजीब अनवर, बीडीओ महताब अंसारी, सीओ अजय कुमार, थानाध्यक्ष फिरोज आलम सहित अन्य मौजूद रहे। चर्चित उद्घोषक सुधीर कुमार पाण्डेय ने समां बांधे रखा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

8 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

8 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

9 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

15 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

16 घंटे ago