Samastipur

समस्तीपुर: कृषि यंत्र सुधारने के लिए दिया जा रहा है निःशुल्क प्रशिक्षण, यहाँ करें आवेदन..

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- खेती–किसानी में लगातार कृषि यंत्रों का उपयोग बढ़ता जा रहा है, जिसको देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के सृजन एवं किसानों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा कृषि यंत्रों को सुधारने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। इस कड़ी में बिहार सरकार युवाओं को राज्य में निःशुल्क कृषि यंत्रों के मरम्मत्ति के लिए आवासीय प्रशिक्षण देने जा रही है। इसके लिए सरकार ने राज्य के इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन माँगे हैं।

कृषि विभाग, बिहार सरकार कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वरोजगार सृजन के उद्देश्य से कृषि यंत्रों के मरम्मती करने हेतु आवासीय प्रशिक्षण देने जा रही है। योजना के तहत राज्य के चयनित जिलों के व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इन जिलों के व्यक्तियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

कृषि विभाग द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 के लिए चयनित जिलों के व्यक्तियों को 30 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें राज्य के दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, वैशाली, लख़ीसराय, मधुबनी, मुंगेर, बाँका, भागलपुर, जमुई, खगड़िया, नवादा, शेखपुरा एवं नालंदा जिले शामिल हैं। इन ज़िलों के व्यक्तियों को कृषि यंत्र सुधारने के निमित्त स्वरोजगार एवं कौशल विकास हेतु 30 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कहाँ दिया जाएगा प्रशिक्षण :

सरकार ने अलग–अलग जिलों के लाभार्थियों के लिये अलग–अलग प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्था की है। इसमें दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, वैशाली, लख़ीसराय एवं मधुबनी जिलों के योग्य व्यक्तियों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं मुंगेर, बाँका, भागलपुर, जमुई, खगड़िया, नवादा, शेखपुरा एवं नालंदा ज़िले के योग्य व्यक्तियों को कृषि विश्वविद्यालय, साबौर, भागलपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बता दें कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं के ठहरने एवं भोजन आदि की व्यवस्था विभाग द्वारा निःशुल्क की गई है। साथ ही सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रशिक्षु को यंत्र मरम्मती हेतु निःशुल्क टूल किट भी उपलब्ध कराया जाएगा।

यह व्यक्ति कर सकते हैं कृषि यंत्र मरम्मती हेतु आवेदन

बिहार के वैसे श्रमिक, जो पूर्व से कृषि यंत्र मरम्मती कार्य में संलग्न या अर्धकुशल मरमत्तिकर्ता है उन्हें यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए सरकार ने निम्न योग्यता तय की है:-

  • पूर्व से यंत्र मरम्मती कार्य में संलग्न/अर्द्धकुशल मरमत्तिकर्ता,
  • एक पंचायत में एक से अधिक आवेदक का चयन नहीं किया जाएगा,
  • न्यूनतम योग्यता– हिन्दी भाषा लिखने पढ़ने योग्य होना चाहिए।

प्रशिक्षण के लिए आवेदन कहाँ करें ?

कृषि यंत्र मरम्मती के प्रशिक्षण हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। राज्य के संबंधित जिलों के इच्छुक श्रमिक अपनी सुविधा के अनुसार कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण हेतु आवेदन करने के लिए कृषि विभाग की वेबसाइट www.farmech.bih.nic.in पर आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 31 दिसंबर 2023 तक किए जा सकते हैं। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिले के सहायक निदेशक/ कृषि पदाधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

11 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

14 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

14 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 दिन ago