समस्तीपुर/पूसा :- पूसा के गंगापुर पंचायत की सरपंच संगीता देवी के पति व बालू-गिट्टी व्यवसायी अजय कुमार साह उर्फ बमबम साह को बदमाशों ने गोली मार जख्मी कर दिया। बाइक सवार चार की संख्या में बदमाशों ने शुक्रवार की शाम इस घटना को अंजाम दिया।
इस संबंध में वैनी ओपी अध्यक्ष तारिक अनवर ने बताया कि सरपंच पति की जांघ में गोली लगी है। उनका इलाज चल रहा है। उनका बयान आने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम सरपंच के पति गंगापुर चौक के निकट स्थित अपनी गिट्टी बालू की दुकान पर थे। उसी समय एक बाइक से तीन बदमाशा पहुंचे और उन पर गोली चला दी। जख्मी होने के बाद उन्हें आनन फानन में ताजपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें समस्तीपुर रेफर कर दिया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। परिजनों का कहना है कि बदमाश उनकी हत्या करने की नीयत से ही पहुंचे थे। उन्हें गोली मारने के बाद बदमाश गल्ले में रखी नकदी भी ले गये। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि बदमाश कितनी राशि ले गये।
चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में मंगलवार को उस समय पुलिस महकमे में हलचल मच गई,…
समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…
बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…
बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…