Samastipur

समस्तीपुर जिले का 52वां स्थापना दिवस समारोह स्वच्छता मार्च के साथ शुरू, सिर्फ फैंसी क्रिकेट मैच और रंगोली-दीपोत्सव के साथ हो जाएगा समापन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले का 52वां स्थापना दिवस समारोह आज मनाया जा रहा है। जिला स्थापना दिवस की शुरुआत स्वच्छता मार्च से की गई। स्वच्छता मार्च प्रातः 6:30 समाहरणालय से प्रारंभ होकर कर्पूरी बस पड़ाव – ताजपुर रोड – आरएसबी इंटर कॉलेज रोड- काशीपुर चौक – जिला परिषद मोड़ – विकास भवन गेट से होते हुए पटेल मैदान समस्तीपुर में पहुंचकर समाप्त हुई। स्वच्छता मार्च में आगे- आगे स्काउट एवं गाइड के कैडेट बैंड बाजे के धुन के साथ चल रहे थे।

वहीं जिला स्थापना दिवस के अवसर पर फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया गया है। प्रातः 8:30 बजे पैक्स एकादश एवं मुखिया एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन पटेल मैदान में किया गया है। वहीं दूसरा फैंसी क्रिकेट मैच पूर्वाह्न 9 बजे समस्तीपुर प्रशासन, रेल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के बीच रेलवे फील्ड में आयोजित किया गया है।

तीसरा फैंसी क्रिकेट मैच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एकादश और चैंबर ऑफ कॉमर्स एकादश के बीच पटेल मैदान में पूर्वाह्न 10 से आयोजित होगा। चौथा क्रिकेट फैंसी मैच दरभंगा प्रशासन एकादश एवम मधुबनी प्रशासन एकादश के बीच पूर्वाह्न 10:30 बजे रेलवे फील्ड में आयोजित किया जायेगा। अपराह्न 4:00 बजे समाहरणालय, समस्तीपुर में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन आईसीडीए की ओर से किया जायेगा। संध्या 4:30 बजे समाहरणालय समस्तीपुर परिसर की सजावट दीप एवं कैंडल से किया जायेगा।

वहीं दूसरी ओर हर वर्ष की तरह इस वर्ष पटेल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जा रहा है। जिले वाासियों का बताना है की जिला स्थापना दिवस को लेकर बस खानापूर्ति की गई है। सुबह स्वच्छता मार्च में भी जिले के बड़े अधिकारी नदारद दिखे। लोगों ने बताया कि हर वर्ष जिला स्थापना दिवस में मिनी-मैराथन, साइकिल रेस, 100-200 मीटर दौड़, पटेल मैदान में विभिन्न विभागों के स्टॉल समेत अन्य खेल प्रतियोगिता व गायन-नृत्य समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन इस वर्ष फीके तरीके से जिला स्थापन दिवस को मनाया जा रहा है।

यहां देखें कार्यक्रम की लिस्ट :

देखें वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

6 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

6 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

7 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

7 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

10 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

11 घंटे ago