Bihar

बिहार: ‘दुकान में क्यों नहीं रखता सिगरेट?’ यह कहकर बदमाश ने दादा-पोती को मार दी गोली; बच्ची की मौत

पटना जिले के बाढ़ में पंडारक प्रखण्ड के टाल क्षेत्र स्थित मंझला बीघा गांव में सिगरेट नहीं देने के कारण दादा-पोती को बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे दोनों जख्मी हो गए। जख्मी पोती को इलाज हेतु अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया।

पटना ले जाने के दौरान बख्तियारपुर के पास पोती ने दम तोड़ दिया। मृतका 14 वर्षीय कुमकुम किराने के दुकान पर बैठी थी। इसी बीच बदमाश आ धमका और सिगरेट मांगा। इसपर मृतका तथा उसके दादा मदन साव ने कहा कि वह सिगरेट नहीं बेचते।

सिगरेट नहीं देने पर गुस्से से लाल हो गया आरोपी

इसके बाद आरोपी गुस्से से लाल हो गया और गाली देते हुए कहा कि सिगरेट क्यों नहीं बेचता? गोली मार देंगे। इसके बाद बदमाश ने अपने कमर से पिस्तौल निकाल गोली फायर कर दिया। गोली बच्ची के सिने में जा लगी। जबकि गोली का छर्रा उसके दादा मदन साव के हाथ में लग गयी।

गोली लगते ही बच्ची खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गयी और छटपटाने लगी। वहीं, गोली की आवाज सुनकर आसपास में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लोग अपने अपने घर में दुबक गए। वहीं, घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, जिसे देख बदमाश मौके से अंधेरा का फायदा उठा भाग निकले।

पुलिस को दी गई घटना की सूचना

इसके बाद स्वजन द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। वहीं जख्मी को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से पटना रेफर कर दिया गया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही एएसपी भारत सोनी और थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। आरोपी जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर थानेश्वर मंदिर के पास ड्यूटी पर तैनात महिला होमगार्ड जवान से दुर्व्यवहार, वर्दी को सीने के पास पकड़ा; हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर थानेश्वर स्थान मंदिर के समीप पैदल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दरबार में सुनी गयी लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई का निर्देश

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा के निर्देश पर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अपर समाहर्ता…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में मनाया गया तिरंगा राखी उत्सव, छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी तिरंगा राखी

समस्तीपुर : हर घर तिरंगा अभियान के अंतिम दिन सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में…

3 घंटे ago

बिहार : गांव में बहुमंजिला मकान के लिए जिला स्तर पर लेनी होगी अनुमति, बिल्डरों के लिए नए प्रावधान

बिहार के गांवों में शहरों की तरह ही अपार्टमेंट और ऊंचे मकान बनाने के लिए…

4 घंटे ago

विभूतिपुर में अधेड़ का शव खेत में मिला, सड़क पर घसीटने के बाद गला दबाकर ह’त्या का आरोप

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के गंगौली कोठी वार्ड-4 में देर रात…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : योग गुरु पर शिष्या ने लगाया यौन शोषण का आरोप, चार महीने की गर्भवती होने पर पंचायत में तय हुआ 10 लाख का जुर्माना

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से एक योग गुरु…

13 घंटे ago