Samastipur

समस्तीपुर के DM ने मतदाता सूची बनाने के काम में सभी राजनीतिक दलों से सहयोग करने की अपील की

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- डीएम योगेन्द्र सिंह ने सभी राजनीतिक दलों से मतदाता सूची बनाने के काम में सहयोग करने की अपील की। वे शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर रहे थे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को डीएम ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावा/ आपत्ति की तिथि 9 दिसंबर तक है। वहीं 25 व 26 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दावा/आपतियों का निष्पादन करने की तिथि 26 दिसंबर है। वहीं 5 जनवरी 2024 मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन किया जाएगा। डीएम ने मतदाता सूची के काम को सफल बनाने के लिए सभी दलों से प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए मतदान केन्द्र स्तरीय अभिकर्ता नियुक्त करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि 25 व 26 नवंबर को दावा व आपत्ति के विशेष अभियान के तहत सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्रों पर दावा/आपत्ति प्राप्त करेंगे। डीएम ने सभी दलों से मृत व डुप्लीकेट मतदाता का नाम विलोपित कराने में बीएलओ को सहयोग करने का भी अनुरोध किया गया ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके। डीएम ने महिलाओं व युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए बीएलओ को मदद करने का भी आह्वान किया गया।

उन्होंने बताया कि ईवीएम/वीवी पैट का प्रथम स्तरीय जांच जितवारपुर स्थित वेयर हाउस में चल रही है। सभी दलों के प्रतिनिधि वहां प्रतिदिन उपस्थित रहे। उन्होंने 13 व 14 नवंबर को होने वाले मॉक पोल में भी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, भाजपा, राजद, जदयू, आप, बीएसपी, सीपीएम, सीपीआई माले समेत राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

स्व-गणना का मिलेगा विकल्प, पेपरलेस होगी जनगणना प्रक्रिया, GIS मैपिंग से जुड़ेगा हर वार्ड

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में…

6 मिनट ago

समस्तीपुर : रबी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का हुआ निरीक्षण, उपज दर का किया गया आकलन

समस्तीपुर : बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड की…

2 घंटे ago

BJP ऑफिस के बाहर सम्राट चौधरी के CM वाले पोस्टर को BJP के ही कार्यकर्ताओं ने फाड़ा, मीडिया प्रभारी बोले- भाजपा का कोई लेना-देना नहीं

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से जुड़ा एक पोस्टर बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाया…

6 घंटे ago

पूसा में आम के बगीचे से दो पिस्तौल, एक रिवाल्वर और 24 गोलियां बरामद

समस्तीपुर/पूसा : एसटीएफ ने समस्तीपुर के वैनी थाने की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र…

6 घंटे ago

ताजपुर में हुए रेलवे लोको पायलट ह’त्याकांड मामले में तीन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया

समस्तीपुर : जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी गांव में बीते गुरुवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे KFC और McDonald’s, एयरपोर्ट कि तरह यात्रियों को होगी सुविधा

समस्तीपुर : रेलवे यात्रियों को अब एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की दिशा में बड़ा कदम…

9 घंटे ago