Samastipur

समस्तीपुर में देर रात तक खरीदारी करते दिखे लोग, देर शाम तक लगा रहा महाजाम, निकलने को हर कोई था परेशान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़ के कारण शुक्रवार को शहर में महाजाम लगा। कोई भी बाजार ऐसा नहीं था जहां जाम नहीं लगा। शहर की सकरी सड़क पर दुकानदारों ने अपनी दुकान का सामान सजा रखा था, वहीं बर्तन और दीपावली की खरीदारी को लेकर लोगों ने सड़कों पर वाहन लगा रखा था। जिससे जिससे जाम की समस्या विकराल बनी रही। शहर में दोपहर से शुरू हुआ जाम का सिलसिला देर शाम तक बना रहा। जिससे बाइक व चार चक्के के हॉर्न की आवाज लगातार गूंजती रही।

दोपहर एक बजे हर इतनी भीड़ उमड़ी गयी थी हर जगह जाम ही जाम था। जाम भी इस कदर था कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। आलम यह रहा कि सामानों को लोग हाथ में ऊपर उठाकर चलते दिखे। कोई साइकिल उठाकर चल रहा था तो कोई हाथों में झाड़ू, बर्तन और अन्य समान। भीड़ से निकलने के लिए हर कोई बेचैन था। शहर में देर रात तक भयंकर जाम की स्थिति बनी रही।

एक चौराहे से दूसरे चौराहे तक का रास्ता आम दिनों में 3 या 4 मिनट में पूरा होता है। धनतेरस पर लोगों को 30 से 40 मिनट लगा। यातायात व्यवस्था का इतना बुरा हाल था कि भोला टॉकीज चौक, काली स्थान, पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड, गणेश चौक, मगरदही घाट, रामबाबू चौक, स्टेशन रोड, मारवाड़ी बाजार, गोला रोड, गुदरी बाजार, मुलचंद रोड सहित लगभग हर चौक-चौराहों पर भयंकर जाम लगा रहा। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से जो पुलिस व होमगार्ड जवान तैनात किए गए थे वो भी बेबस बने रहे।

रेलवे पुल पर वाहन के साथ फंसे रहे लोग

बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। थानेश्वरनाथ मंदिर से कालीधाम तक रेलवे पुल पर लोग घंटों भर फंसे रहे। इस कारण से बस स्टैंड से लेकर रेलवे कॉलोनी जाने वाले लोगों को भी भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। पुल पर फंसे लोग न तो आगे बढ़ पा रहे थे और नहीं वापस लौटने का कोई उपाय था। सबसे ज्यादा परेशानी परिवार के साथ आने वाले लोगों को हुई।

वाहनो की भीड़ से बढ़ती गई परेशानी :

धनतेरस पर खरीदारी के लिए हजारों लोग बाजार पहुंचे। यहां लोगों ने सड़क किनारे अपने वाहनों को खड़ा कर दिया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के प्रमुख तिराहों व चौराहों पर पुलिस थी, लेकिन वाहनों की भीड़ के सामने लाचार दिखी। वाहन चालकों ने आड़ी-तिरछी गाड़ियां खड़ी दीं, जिन्हें चाहकर भी पुलिस नहीं निकाल पाई। जाम में फंसे हुए ही लोगों ने पुलिस को कोसते जैसे तैसे बढ़ते रहे। हालात ऐसे हो गए कि आजाद चौक से थानेश्वरनाथ मंदिर तक पहुंचने में डेढ़ घंटे लगे। काली मंदिर से स्टेशन चौक तक भी यही हाल रहा। गोल रोड के आसपास भीषण जाम लगा रहा। यहां से आगे निकलते हुए गुदरी बाजार तक भारी जाम लगा रहा। कई स्थानों पर पैदल चलने तक की जगह नहीं बची थी।

लगभग 400 करोड़ का हुआ कारोबार 

धनतेरस पर शुक्रवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। विभिन्न ट्रेडों से मिली जानकारी के मुताबिक धनतेरस के अवसर पर समस्तीपुर जिले भर में तकरीबन 400 करोड़ की खरीदारी हुई। महंगाई के बाबजूद सुबह से देर रात तक दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही। दुकानदार तरह-तरह के गिफ्ट और लुभावने ऑफर देकर उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करते देखे गये। दोपहर बाद दुकानों पर काफी भीड़ बढ़ गयी। खासकर बर्त्तन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। जहां लोगों ने अपनी जरूरत के हिसाब से नये सामानों की खरीददारी की, वहीं दुकानदारों ने भी उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए सामानों के साथ तरह-तरह के लुभावने ऑफर और गिफ्ट दिये। ग्राहकों ने भी लाभ लेने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। देर शाम तक दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही थी।

भीड़ के कारण शहर भर में स्थिति दिन भर बनी रही। भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने को शहर में जगह-जगह पर पुलिस की व्यवस्था की गयी थी। दो पहिया वाहन खरीदने के लिए बाईक एजेंसियों भीड़ लगी रही।

जानकारी के मुताबिक सराफा बाजार काफी अच्छा रहा। इधर, शहर के गुदरी बाजार मारवाड़ी बाजार, स्टेशन रोड, गोला रोड में सजी दुकानों पर देर रात तक लोगों ने जमकर खरीददारी की। महिलाओं ने जहां सोने-चांदी के गहने व बर्तन खरीदे, वहीं पुरूषों ने इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, होम थिएटर आदि खरीदने में रूचि दिखायी।

चांदी के सिक्कों की मांग को लेकर भी आभूषण विक्रेताओं के दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। बाजार में लक्ष्मी-गणेश की आकृति वाले सिक्के की मांग सर्वाधिक रही। 700 से 1000 रूपये प्रति सिक्के (10 ग्रा.) की दर से यह बाजार में उपलब्ध है। वहीं महारानी विक्टोरिया की आकृति वाले पुराने सिक्के तथा आकृति वाले पुराने सिक्के तथा मुंडा की भी मांग ग्राहकों द्वारा की गयी। दुकानदारों का कहना था कि इस बार भाव में उछाल को लेकर भी ज्वेलरी सेक्टर में ग्राहकों का रुझान अन्य वर्षों की अपेक्षा कम रहा।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

4 घंटे ago

BRB कॉलेज में छात्राओं की सुविधाओं को लेकर सौंपा आवेदन, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने और गर्ल्स कॉमन रूम व्यवस्थित करने की मांग

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…

5 घंटे ago

रोसड़ा में घटना के 5 साल बाद लूटकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…

5 घंटे ago

सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास बैज, बिहार पुलिस को मिलने जा रहा सर्वोच्च सम्मान

बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय में दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर ह’त्या; मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

18 घंटे ago