Samastipur

विशनपुर चौक पर अवैध रुप से संचालित दवा दुकान में छापेमारी, सभी दवाओं को किया गया जब्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में अवैध रुप से बिना लाइसेंस के संचालित दवा दुकानों के विरुद्ध अब औषधी विभाग ने फिर से कार्रवाई तेज कर दी है। औषधी विभाग की कार्रवाई से अवैध रुप से दवा बेचने एवं खरीदने वाले दूकानदारों के बीच हड़कंप मच गया है। इस कड़ी में समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर चौक स्थित बिना लाईसेंस के संचालित न्यू शिवम मेडिकल हॉल में छापेमारी की गयी है। इस दौरान सभी दवाओं को जब्त कर लिया गया। इस संबंध में औषधी विभाग के एडीसी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार न्यू शिवम मेडिकल हॉल बिना लाईसेंस के ही संचालित हो रहा था। जिसकी गुप्त सूचना पर सदर एसडीओ दिलीप कुमार के द्वारा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं सशस्त्र बलों के साथ औषधी विभाग की टीम द्वारा 27 नवंबर को छापेमारी की गयी। इस दौरान टीम में शामिल औषधी विभाग के डीआई विनीता एवं मो. जमीलूर रहमान की उपस्थिति में औषधी विक्रय की जांच की गयी।

जांच के दौरान पाया गया कि औषधी विक्रय प्रतिष्ठान अवैध रुप से संचालित है। साथ ही संस्थान द्वारा अवेध रुप से दवाओं की खरीद – बिक्री एवं भंडारण किया जाता है, जोकि औषधी एवं अंगराग अधिनियम 1940 की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन है। इसी अधिनियम की धारा के तहत यह दंडनीय अपराध है। छापेमारी के दौरान उक्त दवा दुकान में कुल 65 प्रकार की औषधियों को प्रपत्र 16 में सूचीबद्ध करते हुए सभी दवाओं को जब्त कर लिया गया। साथ ही जब्त दवाओं में शिड्यूल एच और शिड्यूल एचवन की औषधियां भी भंडालित पायी गयी। जिसका विक्रय फार्मासिस्ट की देखरेख में होना है।

इधर, दूसरी ओर औषधी विभाग की टीम ने ताजपुर थाना क्षेत्र के हलई बाजार स्थित मां दुर्गा ड्रग इंटरप्राईजेज में भी जांच पड़ताल की। इस दौरान उक्त दवा दुकान में भी अनियमितता पायी गयी। जिसके कारण औषधी विभाग के एडीसी निलीमा कुमारी ने दवा दूकानदार से कारण पृच्छा किया है। एडीसी ने बताया कि संतोष जनक जवाब नहीं दिए जाने के बाद दवा दुकानदार के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

5 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

6 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

7 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

16 घंटे ago