Bihar

BCCI से छुट्टी लेकर शादी के बंधन में बंधे बिहार के मुकेश कुमार, छपरा की दिव्या के साथ लिए सात फेरे

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार मंगलवार रात को शादी के बंधन में बंध गए। यूपी के गोरखपुर के एक होटल में उनकी शादी हुई।

सारण के बनियापुर बेरुई गांव की रहने वाली दिव्या सिंह को मुकेश कुमार ने अपना जीवनसाथी चुना है। चार दिसंबर को मुकेश कुमार के घर बहू भोज का आयोजन किया जाएगा।

शादी के लिए मुकेश मंगलवार को गुवाहाटी में तीसरे टी-20 मैच में नहीं खेले। बीसीसीआई के अनुसार, मुकेश चार दिसंबर को रायपुर में होने वाले चौथे टी-20 मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।

दोस्‍तों के साथ मुकेश कुमार

मुकेश के दोस्‍तों दोस्तों के अनुसार, क्रिकेटर की शादी में भारतीय टीम के कई क्रिकेटर और सेलिब्रिटी भी शामिल होने के लिए गोरखपुर पहुंचे।

गोपालगंज से काफी संख्या में लोग क्रिकेटर मुकेश कुमार की शादी में बराती बनकर में गोरखपुर के लिए उनके गांव से काफी संख्या में लोग मंगलवार की शाम को रवाना हुए थे। इनमें मुकेश कुमार के कई बचपन के क्रिकेटर साथी भी हैं।

क्रिकेटर मुकेश कुमार का सफर

क्रिकेटर मुकेश कुमार इन दिनों ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में टीम भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं। गोपालगंज के सदर प्रखंड के काकड़कुंड गांव के रहने वाले स्वर्गीय काशीनाथ सिंह व मालती देवी के पुत्र मुकेश कुमार के पिता कोलकाता में टैक्सी ड्राइवर का काम करते थे।

कड़ी मेहनत और लगन के साथ क्रिकेटर मुकेश कुमार ने क्रिकेट खेल व गांव की गलियों से होते-होते आज उच्‍च स्तर के खिलाड़ी बन चुके हैं।

मुकेश कुमार को पिछले साल ही आईपीएल की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें पांच करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद से मुकेश कुमार का अंतरराष्ट्रीय टीम में चयन हुआ।

श्रीलंका के बीच में घरेलू टी-20 श्रृंखला मैच में मुकेश कुमार ने बेहतर प्रदर्शन कर दो विकेट लिए और टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

6 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

7 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

8 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

17 घंटे ago