समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर सीएसपी से लूट के चंद घंटो बाद विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक से लूट की घटना को अंजाम दिया है। थाना भवन से महज कुछ दूरी पर गुरूवार की संध्या कतिपय हथियारबंद अपराधियों ने एसबीआई के सीएसपी संचालक से 3 लाख 7 हजार रूपए लूट लिए।
घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि पीड़ित सीएसपी संचालक थाना क्षेत्र अंतर्गत दमदमा गांव निवासी शिव शंभू कुमार ने गुरूवार को स्थानीय एसबीआई की शाखा से रूपए निकासी कर दमदमा गांव जा रहें थे। तभी अचानक विद्यापतिनगर- दलसिंहसराय मुख्य पथ पर विद्यापतिनगर रेलवे गुमटी संख्या-9 के समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पीछे से ठोकर मारकर बाइक गिरा दिया।
वहीं पिस्टल का भय दिखाते हुए रूपए भरा बैग लेकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी नजीब अनवर ने घटना स्थल पर पहुंच छानबीन की। समाचार प्रेषण तक पुलिस जांच में जुटी थी। बताया गया है लूट की घटना के बाद सभी बदमाश दलसिंहसराय की ओर फरार हो गये। भागने के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए एक राउंड फायरिंग भी की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…
हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…
बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…
समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…
नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…