Samastipur

सज गए बाजार; आज धनतेरस पर बरसेगा धन, समस्तीपुर में होगा लगभग 400 करोड़ का कारोबार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शुक्रवार को होने वाले धनतेरस को लेकर बाजार में चहल पहल बढ़ गयी है। इस बार दुकानदारों ने जिस तरह की तैयारी की है उससे जिले में करीब 400 करोड़ का कारोबार होने की संभावना है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में बाइक व टोटो की लोगों ने जमकर बुकिंग करायी है। चार चक्के वाहन भी एक दर्जन से अधिक की बुकिंग की जा चुकी है। सराफा बाजार भी ग्राहकों का स्वागत करने को तैयार है तो बर्तन बाजार अपनी अलग ही चमक बिखेर रहा है। हर सेक्टर में ऑफर की भी बरसात हो रही है। बाजार मिट्टी के दीया, बर्तन व झाडू आदि से भी पटा हुआ है। मंहगाई के बाद भी धनतेरस की जमकर खरीदारी होने की संभावना से व्यवसायियों में उन्साह की लहर है।

धनतेरस के मौके पर नए सामग्री खरीदने और गिफ्ट देने की भी परंपरा है। इसलिए इस मौके पर बाजार में काफी भीड़ उमड़ती है। बाजार से लोग अपने आवश्यकता और बजट के मुताबिक खरीददारी करते हैं। शहर में सभी दुकानों में भीड़ है। फाइनेंस कंपनियां भी ऐसे मौके का लाभ उठाने के लिए तैयार है। लोग शुभ मुहुर्त में खरीददारी करना चाहते हैं। इसके लिए अग्रिम बुकिग कर रहे हैं और फाइनान्स के लिए कंपनियों की मदद ले रहे हैं। कई कंपनी शून्य फीसद ब्याज पर भी फाइनेंस कर रही हैं। सबसे अधिक तो मोबाइल धनतेरस के लिए लोग बुक करा रहे हैं। सोना -चांदी की दुकानों में भी लोगों की भीड़ है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दाम में कमी है। लोग इसका फायदा उठाना चाह रहे हैं।

दीप और पटाखों की लगी अस्थायी दुकानें

मिट्टी के कलश और दीप से बाजार में सड़क किनारा पटा हुआ है। काली पीठ से लेकर रामबाबू चौक पर प्रत्येक चार फीट पर एक अस्थाई दुकान लगी हुई है। कलश, दीप, स्टीकर आदि की दुकानों सज गई है। कई वर्षों से लोग बिजली के झालर के साथ मिट्टी के दीप भी प्रज्वलित करते हैं। मिट्टी के दीप की खरीरदारी तो ग्राहक कर रहे हैं। पटाखे की दुकानों में कैंडल आदि भी सजे हुए हैं।

दो पहिये वाहनों की सबसे अधिक बुकिंग :

धनतेरस को लेकर दो पहिये वाहनों की अग्रिम बुकिंग काफी हुई है। इधर चार पहिया वाहन के एजेंसी पर भी इस बार बुकिंग को लेकर लोगों की भीड़ दिख रही है। एक आंकड़े के मुताबिक जिले में करीब चार हजार बाइक की बुकिंग हो रखी है। वहीं दो दर्जन से ज्यादा चार पहिये वाहन की बुकिंग करा रखी गई है। जिसे धनतेरस के दिन ग्राहक अपने घर ले जायेंगे। इधर ट्रेक्टर, ऑटो सहित अन्य तरह के वाहन की भी अच्छी बुकिग हुई है। धनतेरस के मौके पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। बर्तन दुकानों में भी काफी भीड़ है। फ्रीज, वाशिंग मशीन, टीबी तक की बुकिग हुई है।

ज्वेलरी खरीदते वक्त देखें हॉलमार्क का निशान :

ज्वेलरी खरीदते वक्त हॉलमार्क का निशान जरूर चेक करें। अगर निशान न हो तो ज्वेलर से सवाल पूछ सकते हैं। वहीं, जरूरत पड़ने पर शिकायत भी कर सकते हैं। बिना हॉलमार्क वाली ज्वेलरी की शुद्धता का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। साथ ही बेचने के वक्त सही दाम मिलना भी मुश्किल होता है। बिक्री के समय हॉलमार्क वाली ज्वेलरी का मूल्य मौजूदा बाजार भाव पर तय होती है। इसलिए हॉलमार्क सर्टिफिकेट वाली ज्वेलरी ही खरीदें। ज्वेलर्स सिर्फ 22 कैरेट यानी 91.6 फीसदी और 18 कैरेट यानी 75 फीसदी शुद्धता वाली ज्वेलरी बेचते हैं। 22 कैरेट वाली ज्वैलरी पर 915 हॉलमार्क का चिह्न होता है। वहीं 18 कैरेट की ज्वेलरी का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है।

Avinash Roy

Recent Posts

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

47 मिनट ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

53 मिनट ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

1 घंटा ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

7 घंटे ago