Samastipur

समस्तीपुर के डीएम ने रघुनाथपुर बेला में अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा समस्तीपुर प्रखंड के बेला पंचायत के अंतर्गत रघुनाथपुर बेला ग्राम में हरे कृष्ण झा के खेत में सांख्यिकी विभाग की ओर से आयोजित अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया।इस प्रयोग में खेत के 10 मीटर * 5 मीटर के रकवा में लगी धान की फसल को काटा गया एवम उसका वजन किया गया। पैदावार 33.5 किलोग्राम पाई गई। 7 दिन के बाद इसका सुखवान प्रयोग किया जायेगा।

इस तरह के प्रयोग का उद्देश्य फसल कटनी प्रयोग के आधार पर जिले में उत्पादित कुल धान के उत्पादन का आकलन करना होता है। इस तरह के 5- 5 फसल कटनी प्रयोग प्रत्येक पंचायत में आयोजित किए जाते हैं। सांख्यिकी विभाग द्वारा आयोजित इस प्रयोग में प्रयोग कर्ता कृषि विभाग के कृषि समन्वयक तथा किसान सलाहकार होते हैं।

जिला पदाधिकारी के द्वारा फसल कटनी प्रयोग में आए उत्पादकता परिणाम पर प्रसन्नता ब्यक्त की गई। इस प्रयोग के समय जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, बेला पंचायत के मुखिया एव किसान उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

3 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

4 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

17 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

17 घंटे ago