Samastipur

समस्तीपुर में पिछले 5 वर्षों से ‘टीम भारत’ इंसान के भूख की जरूरत को कर रहा है पूरा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर की सामाजिक संस्था ‘टीम भारत’ इंसान के भूख की जरूरत को पूरा करता है। लगातार 4 वर्षों से समस्तीपुर का ‘टीम भारत’ गरीब असहाय और जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाने का काम कर रहा है। अब यह सामाजिक संस्था अपने 5वें वर्ष में सफलतापूर्वक प्रवेश कर चुकी है। सबसे विशेष बात है कि कोरोना काल में जब लोगों को घर चलना मुश्किल हो रहा था, तब भी टीम भारत समस्तीपुर शहर और इसके आसपास के इलाकों में घूम-घूम कर लोगों को खाने के पैकेट, Oxygen सिलेंडर बांट रहा था। इसके अलावा बाहर से आने वाले मजदूरों के लिये भी ‘टीम भारत’ ने भोजन की व्यवस्था की थी।

‘टीम भारत’ के अध्यक्ष दीपू पोद्दार ने बताया की वर्ष 2019 में समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर 20 लोगों को भोजन करवाने से हुई शुरुआत के बाद आज के समय हर रोज लगभग 200 लोगों को मुफ्त भोजन हर शाम समस्तीपुर नगर थाना के मुख्य द्वार के पास कराया जा रहा है। वहीं टीम के सचिव विश्वामोहन ने बताया कि वर्ष 2019 से यह भोजन सेवा निरंतर चल रही है। रोजाना 200 लोगों को हम मुफ्त भोजन कराते हैं। कोरोना काल में यह संख्या दोगुनी और तीन गुनी हो गई थी।

वहीं टीम के कोषाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया की वर्तमान समय में ‘टीम भारत’ के साथ सैकड़ों युवाओं की टीम है। हर रोज निरंतर टीम के द्वारा भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। इसके लिये शहर के लोग भी आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। इस टीम के हर सदस्य दिनभर अपने-अपने व्यापार, नौकरी आदि में व्यस्त रहते हैं लेकिन शाम होते-होते सभी थानेश्वर मंदिर के पास नगर थाना के मुख्य द्वार के पास पहुंच जाते हैं। इससे पहले टीम के कुछ सदस्य खाना बनवाकर उसे ठेला या ई-रिक्शा पर रख कर वहां पहुंचते है। उसके बाद यह टीम भूखे लोगों को भोजन कराती है। वर्तमान समय में ‘टीम भारत’ के साथ व्यवसायी, नौकरी पेशा व जिला प्रशासन- पुलिस प्रशासन के लोग भी जुड़कर आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। टीम के सदस्य लक्ष्मी रतन शुक्ला, दीपक चौहान समेत टीम के दर्जनों सदस्य हर रोज सेवा स्थल पर उपस्थित रहते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

8 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

14 घंटे ago