समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- मिथिला के प्राण कवि कोकिल विद्यापति जी की समाधि भूमि पर आयोजित ग्यारहवें विद्यापति राजकीय महोत्सव के दुसरे दिन रविवार की देर शाम अपनी प्रस्तुति से कलाकारों ने सुर ताल का जबरदस्त समां बांध उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। जी टीवी पर प्रसारित शो सारे गामा पा पर धमाल मचा चुके समस्तीपुर के सुरंजन राजवीर ने महोत्सव की मंच पर आते ही सबसे पहले राष्ट्र प्रेम के भाव से भरे गीत ऐ वतन ऐ वतन, जाने जा जाने मन… की प्रस्तुति दी। तो पूरा वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उसके बाद फिल्मी गीतों का दौर चला।
पर्दा हैं पर्दा …, बस एक नजर उसको देखा…, छोरा गंगा किनारे वाला…, तुझे लागे ना नजरिया…, कुरियां शहर दिया… ने रात के होने का एहसास ताक नहीं होने दिया। उसके बाद भोजपुरी गाने गोरिया चांद के, हमरा खातिर तोहरा कै… से युवा पीढ़ी को उत्साहित कर दिया। अंत में पुराने गीत ओ मेरी महबूबा, रूठ के जो चली जायेगी व कभी अलविदा ना कहना… के जरिए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दरम्यान पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
दूसरे सत्र को नालंदा कला विकास संस्थान, पटना के कलाकारों ने बिहार की पुरातन विरासत व लोक संस्कृति की थीम पर आधारित अपनी प्रस्तुतियों से महोत्सव को यादगार बनाया। ऐसन अप्पन बिहार ह.. की प्रस्तुति के दौरान बिहार के महापुरुषों की गौरव गाथाओं का वर्णन कर इतिहास बोध कराया।
तो सामा चकेवा, झिंझिरी गीत, छठ गीत दर्शन दी हि न हे दीनानाथ, सोहर गीत ललना फूल ऐसन बाबू सुकुमार, रुनू झुन्नु बाबू खेलय अगनवा, कंगन लेब हैं बबुआ के बधाईयां आदि गीतों को दर्शक दीर्घा में बैठे श्रोताओं का जबरदस्त मिला। अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म लिपिस्टिक बॉय के किरदार उदय कुमार ने अपने आव भाव से उपस्थित लोगों के आकर्षण का केन्द्र में रहें। इनके नृत्य व अभिनय को लोगों ने बखूबी सराहा। सुधीर कुमार पाण्डेय ने अपने संचालन से लोगों को खूब गुदगुदाया।
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…
फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…
समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…
समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…