Samastipur

समस्तीपुर में पटाखों की दुकान में लगी आग, धमाकों से गूंजा इलाका, मची अफरा-तफरी, एक बाइक भी जली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- दीवाली के जश्न के बीच समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हॉस्पिटल चौक पर एक पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई। इससे पूरे ताजपुर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पटाखे की आवाज के साथ ही आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके से भागने लगे। इसी आग की लपटों से वहीं खड़ी एक बाइक भी पूरी तरह जल गई।

बताया गया है कि दूसरे जगह छोड़े गए आकाश तारा पटाखे की चिंगारी से इस पटाखा दुकान में अचानक आग लग गई। जिससे दुकान में रखे सभी पटाखों के साथ ही कई समान भी जलकर राख हो गए। इस दौरान बाहर में लगी एक बाइक भी आग की चपेट में आने से जल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने में जुटे रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

28 मिनट ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

17 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

17 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

18 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

23 घंटे ago