Samastipur

समस्तीपुर सरकारी बस स्टैंड पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा, दिनभर गंजेरीयों का अड्डा और रात को देह व्यापार का धंधा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समाहरणालय के सामने स्थित सरकारी बस स्टैंड अवैध टैक्सी चालकों ने कब्जा कर रखा है। यात्रियों के लिए बनाए गए शेड भवन को भी लोगों ने वर्षो से रैन बसेरा बना रखा है। लोगों के अनुसार सरकारी बस पड़ाव में दिनभर गंजेरी-नशेड़ी प्रवृत्ति के लोगों का अड्डा रहता है, वहीं रात को देह व्यापार का भी धंधा चलता है। वहीं बस स्टैंड पर फैले अतिक्रमण से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्तीपुर के राजकीय बस पड़ाव पर आधे में निजी टैक्सी चालको ने कब्जा जमा रखा तो बाकि में लोगों ने अपना रैन बसेरा बना रखा है। जिसके चलते सरकारी वाहनों के साथ-साथ यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सूत्रों के अनुसार देर रात सरकारी बस पड़ाव व इसके आसपास के क्षेत्रों में देह व्यापार का भी धंधा फल-फूल रहा है।

सरकारी बस स्टैंड पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा :

बस स्टैंड पर अवैध रूप से खड़ी दर्जनों वाहनों के कारण यहां लगने वाली बसों को स्टैंड में आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं इस बस पड़ाव को वर्षो से कुछ लोगों ने अपना रैन बसेरा बना रखा है तो कहीं नगर निगम ने अपना मालखाना बना रखा है। वर्षो से अतिक्रमण का दंश झेल रहे इस राजकीय बस पड़ाव के कर्मियों का कहना है कि कई बार स्थानीय प्रशासन से लेकर विभाग तक पूरे मामले को लेकर शिकायत की गई, लेकिन अब तक इस ओर कोई भी पहल नहीं की गई है।

सरकारी बस पड़ाव के पास देह व्यापार का धंधा :

देर रात 10 बजे के बाद अगर आप नगर थाना के बाहर से होते हुए पटेल मैदान गोलंबर तक आते हैं तो सड़क किनारे फुटपाथ पर आपको दर्जनों महिलाए व किन्नर खड़ी दिखाई दे देगी। आने वाले ग्राहकों को डील कर वह होटल या अन्य जगहों पर ले जाती है। सूत्रों के अनुसार सरकारी बस पड़ाव में भी लगे बसों की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

2 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

3 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

4 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

4 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

4 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

5 घंटे ago