Samastipur

जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में नामांकन को पंजीकरण अब 7 नवंबर तक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली में सत्र 2024-25 में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में नामांकन को होने वाली चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गयी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र अब 7 नवम्बर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। प्राचार्य टीएन शर्मा ने बताया कि नवोदय विद्यालय में अब वर्ग नवम एवं एकादश में नामांकन चयन परीक्षा के आधार पर होगी।

उन्होंने बताया कि कक्षा 9 में नामांकन के लिए छात्र का समस्तीपुर जिला के किसी भी सरकारी या सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त विद्यालय में सत्र 2023-24 में क्लास 8 में अध्ययनरत होना जरूरी है। इसके साथ ही छात्र की जन्म तिथि 01.05.2009 से 31.07.2011 के बीच होना चाहिए। कक्षा 11 में नामांकन के लिए इच्छुक छात्र को जिले के सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में क्लास 10 में अध्ययनरत होने के साथ उसकी जन्म तिथि 01.06.2007 से 31.07.2009 के बीच होना जरूरी है। दोनो ही कक्षा में नामांकन के लिए चयन परीक्षा 10 फरवरी 2024 को होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

1 घंटा ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

2 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

6 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

22 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

23 घंटे ago