Samastipur

सरायरंजन में किशोरी को जबरदस्ती उठा दो लड़कों ने नदी किनारे किया सामूहिक दुष्कर्म, एक को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटा फिर किया पुलिस के हवाले

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में एक किशोरी को जबरदस्ती उठा दो युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान हल्ला होने पर भाग रहे युवकों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पहले जमकर पिटाई की बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया युवक सरायरंजन थाने के ही रसलपुर गांव का अभय कुमार उर्फ भुल्ला बताया गया है। जिसका उपचार पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

घटना सात नवंबर की देर शाम की है। जबकि किशोरी को उपचार के लिए गुरुवार रात सदर अस्पताल लाया गया है। किशोरी के परिवार के लोगों का कहना है कि शुरू में लोकलाज के डर से किशोरी दुष्कर्म की बात नहीं बतायी। वह काफी सदमे में थी। गुरुवार को जब वह पूरी तरह से सदमे से बाहर निकली तो रेप की जानकारी मां को दी। जिसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब इस मामले में नये सिरे से जांच कर रही है।

यह है पूरा मामला :

किशोरी के भाई का कहना है कि 7 नवंबर की रात उसकी बहन गांव में ही अपने पिता को खाना देने के लिए बथान पर जा रही थी। इसी दौरान इसी थाने के रसलपुर गांव के दिव्यांशु कुमार व अभय कुमार उर्फ भुल्ला ने रास्ते में बुलेट गाड़ी से आकर किशोरी को जबरन गाड़ी पर बैठा लिया। हल्ला होने पर परिवार के लोग किशोरी की खोज करने लगे। इसी दौरान लोगों ने गांव से गुजरने वाली नून नदी किनारे पहुंचे तो दोनों युवक वहां से भागने लगा। लोगों ने खदेड़ कर एक युवक को पकड़ लिया जिसकी लोगों ने धुनाई कर दी। इस दौरान जब उसके पिता बीच बचाव करने पहुंचे तो लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। साथ ही उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा।

घटना की रात परिवार के लोगों ने किशोरी के अपहरण संबंधी दिया आवेदन :

बताया गया है कि 7 नवंबर की रात किशोरी के भाई ने पुलिस को किशोरी के अपहरण संबंधी थाने में आवेदन दिया था। जिस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। साथ ही इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में उपचार करा रही है।

सदर डीएसपी ने क्या कहा :

सदर डीएसपी संजय पांडेय ने बताया कि पूर्व में अपहरण को लेकर परिवार वालों ने आवेदन दिया था। अब लड़की के द्वारा सामूहिक रेप किए जाने की बात बताया जा रहा है। लड़की के इस बयान के बाद लड़की का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में 164 का बयान कराया जाएगा। आरोपी युवक को पूर्व से ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। युवक के साथ मारपीट हुई है जिससे उसका उपचार सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पुतली कला और शिक्षा पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म का हो रहा निर्माण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के मध्य विद्यालय बाजीतपुर करनैल की शिक्षिका ज्योति…

13 घंटे ago

SP ने किया मुफस्सिल थाने का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सोमवार को मुफ्फसिल थाने पर वार्षिक निरीक्षण कर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : गेहूं के खेत में मिला अज्ञात युवक का चेहरा झुलसा शव, पहचान छिपाने के लिये तेजाब से जलाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डगरूआ गांव के वार्ड संख्या-8 में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में 16 अप्रैल से एथलेटिक्स का महाकुंभ, तैयारियां तेज

समस्तीपुर: जिले के खिलाड़ियों के लिए शहर के पटेल मैदान में 16 से 18 अप्रैल…

14 घंटे ago

बिहार: सर्विस कंफर्मेशन के नाम पर 70 हजार की घूस मांगी, SDO के स्टोनो और क्लर्क को निगरानी ने दबोचा

भागलपुर के अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के क्लर्क और स्टेनो को निगरानी ने सोमवार को कार्यालय…

15 घंटे ago

नेपाल में बालेन शाह की जीत पर बिहार में जश्न; सीतामढ़ी के ग्रामीण बोले- “जिसे गोद में खिलाया, वो PM बन गया”

पड़ोसी देश नेपाल में बालेन शाह की पार्टी रासोपा की प्रचंड जीत के बाद सीतामढ़ी…

17 घंटे ago