Samastipur

समस्तीपुर में नशे की हालत में युवकों ने राजधानी एक्सप्रेस पर किया था पथराव, RPF ने घेराबंदी कर चार को गिरफ्तार कर भेजा जेल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड पर राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव किए जाने के मामले में रेल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ पोस्ट में इन चारों युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मालगोदाम चौक वार्ड संख्या-26 के आल्हा नट, केतु नट, कालिया नट एवं देवानंद नट के रुप में की गयी है। जिससे घटना के बारे में काफी देर तक पूछताछ की गयी।

विदित हो कि सोमवार की शाम डिब्रुगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस समस्तीपुर आ रही थी। इसी दौरान जितवारपुर सोनेलाल ढाला के पास ट्रेन पर उपद्रवी तत्वों के द्वारा पथराव किया गया। जिसके कारण ट्रेन के कोच संख्या ई-11 के बर्थ संख्या 66 पर बैठे यात्री संतोष छतरी जख्मी हो गए। पत्थर यात्री के सिर में लगी थी। इसके बार ट्रेन में ऑन ड्यूटी कर्मी एएसआई अजय कुमार ने आरपीएफ इंस्पेक्टर को घटना की सूचना दी। समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही मेडिकल टीम के द्वारा जख्मी यात्री का इलाज किया गया। इधर, कोच से आरपीएफ ने पत्थर भी जब्त किया है।

राजधानी पर पथराव की सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर वेदप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर पीके चौधरी, एएसआई एसके तिवारी, अजय कुमार, संगीत कुमार राजु, राजेश कुमार, रामनाथ, कन्हैया कुमार सहित अन्य आरपीएफ कर्मियों ने छापेमारी की। इस दौरान पत्थर फेंकने के आरोप में चारों युवक को न्यू स्क्रैप यार्ड की दीवाल के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आरपीएफ ने राहत की सांस ली।

बताया जाता है कि चारों युवक नशे की हालत में था। जिसका मेडिकल जांच कराया गया। समस्तीपुर में राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव के कारण खिड़की की कांच टूट गयी। इसके बाद संबंधिव विभाग के द्वारा कांच की खिड़की को मरम्मत किया गया। जिसके कारण लगभग 25 मिनट तक ट्रेन समस्तीपुर स्टेशन पर खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य स्टेशन की ओर रवाना किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

7 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

13 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

13 घंटे ago