समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर चलाये गए सघन टिकट जांच अभियान में बिना टिकट व बगैर उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों से जुर्माने के रूप में 450.08 लाख रुपये की वसूली की गयी। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को समस्तीपुर रेल मंडल के समस्तीपुर स्टेशन के अलावा दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच किया गया था।
सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक स्टेशन पर ट्रेनों से उतरने वाले रेल यात्रियों की सघन जांच की गयी। इसके लिए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी थी। स्टेशनों पर टिकट जांच के लिए रेल अधिकारियों के नेतृत्व में 220 टिकट जांच कर्मियों को तैनात किया गया था। वहीं रेल पुलिस और आरपीएफ के जवानों की बड़ी संख्या में तैनाती की गयी थी। इससे बेटिकट यात्रियों में अफरा-तफरी मची रही।
टिकट जांच से बचने के लिए सभी अपने अपने तरीके से लगे हुए थे। जांच के दौरान 6438 लोगों को बेटिकट यात्रा करने के आरोप में पकड़ा गया। लगातार 16 घंटे की जांच के बाद पकड़े गए लोगों से जुर्माना वसूला गया। समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि बगैर टिकट यात्रा पर रोक के लिए इस तरह का अभियान लगातार चलाया जाएगा। ताकि लोग टिकट कटा यात्रा कर सके।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…
समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…