Samastipur

पटोरी पुलिस ने मोस्ट वांटेड को देशी कट्टा व गांजा के साथ किया गिरफ्तार, तीन लूटकांड का खुलासा करने का भी किया दावा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- पटोरी पुलिस ने मोस्ट वांटेड व टॉप-10 की सूची में शामिल रंजय कुमार को हथियार एवं गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पटोरी पुलिस ने रंजय की गिरफ्तारी के साथ ही तीन लूटकांड एवं एक छीनतई की घटना के खुलासा होने का भी दाबा किया है। पटोरी में प्रेसवार्ता करते हुए पटोरी डीएसपी रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में हाल के दिनों तीन लूटकांड की घटना हुई। इसको लेकर एसपी विनय तिवारी के द्वारा पटोरी डीएसपी के नेतृत्व में अलग-अलग एसआईटी का गठन किया गया।

इसके बाद पटोरी पुलिस ने पटोरी थाना के मोस्ट वांटेड सरहद माधो वार्ड संख्या-15 के रंजय कुमार को गिरफ्तार किया। जिसके पास से एक देशी कट्टा, दो कारतूस, ढाई सौ ग्राम गांजा व दो मोबाइल बरामद किया गया। डीएसपी ने कहा कि अपराधियों की टॉप-10 की सूची में भी रंजय का नाम शामिल है। डीएसपी ने बताया कि हलई ओपी के अंतर्गत रड़ियाही गांव में पांच नवंबर को सीएसपी संचालक से लूट हुई थी। इसमें मोस्ट वांटेड रंजय महतो, मेघनाथ राय उर्फ मनीष एवं सोनू कुमार के द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी के कारण मेघनाथ राय उर्फ मनीष ने दस नवंबर को कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। इसी क्रम में तकनीकी अनुसंधान से उक्त कांड में शामिल रंजय कुमार महतो को गांजा एवं देशी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में रंजय ने हलई ओपी में हुई लूट की घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। डीएसपी ने कहा कि 21 अक्टूबर को पटोरी थाना के एएनडी कॉलेज के निकट पीएनबी बैंक के सीएसपी में बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर पांच लाख रुपए की लूट की घटना हुई थी।

इसका खुलासा भी कर दिया गया है। इसके लिए गठित एसआईटी की टीम ने सीसीटीवी फूटेज को खंगाला और अपराधियों की पहचान कर छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में एसआईटी के द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं सूचना के आधार पर इसमें शामिल ताजपुर हलई ओपी के चकजलाल के अनिरुद्ध कुमार, लाईनर ताजपुर हलई ओपी के वाजितपुर के प्रियांशु कुमार, पटोरी थाना के चकरमन के लाखो कुमार एवं पटोरी थाना के अरैया के राजू कुमार उर्फ लादेन को घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, लूटी गयी राशि में से 85 सौ रुपए नकद एवं घटना में प्रयुक्त बाइक व चार मोबाइल फोन बरामद किया गया।

डीएसपी ने बताया कि प्रियांशु कुमार, लाखो कुमार एवं राजू कुमार उर्फ लादेन के द्वारा लाईन दिए जाने के बाद अनिरुद्ध अपने दो साथियों के साथ हलई ओपी क्षेत्र में लूटी गयी बाइक से सीएसपी के अंदर प्रवेश किया। फिर हथियार का भय दिखाकर काउंटर के अंदर प्रवेश कर सीएसपी संचालक के साथ मारपीट कर काउंटर में रखे करीब पांच लाख रुपए को लूट कर फरार हो गया।

डीएसपी ने बताया कि छापेमारी दल में पटोरी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा, डीआईयू शाखा के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, पटोरी थाना के दारोगा मनोज कुमार, हलई ओपी अध्यक्ष इंस्पेक्टर पवन कुमार, मोहनपुर ओपी अध्यक्ष कृष्णचंद्र भारती, मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद के अलावे डीआईयू शाखा के सिपाही अरबिंद कुमार, केशव कुमार एवं अखिलेश कुमार शामिल थे।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago