Samastipur

समस्तीपुर पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी ने 5 राज्यों में हुए चुनाव को लेकर कहा- सभी राज्यों में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस बनायेगी सरकार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : तेलंगाना सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव संपन्न हो गए हैं। विधानसभा के लिए हुए चुनाव के बाद कांग्रेस काफ़ी उत्साहित है। तेलंगाना सहित मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और राजस्थान में हुए चुनाव को लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि तेलंगाना में आज विधानसभा के लिए चुनाव हो रहे है।

जबकि तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में चुनाव सम्पन्न हो चुके है। इन सभी राज्यों में मैं चुनाव प्रचार में रहा हूँ। आगामी तीन दिसम्बर को आने वाले चुनाव के नतीजे में कांग्रेस पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। ये विधान सभा के चुनाव नही है बल्कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी बीजेपी पार्टी इंडिया एलाइंस बनने के बाद बौखलाई हुई है। इसलिए भाजपा परेशान है।

वहीं पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा सीएए लागू करने वाले बयान पर कहा कि एक ऐसा कानून जिनकी न तो आवश्यकता है और न भारत जैसे बड़े देश मे जरूरत है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मद्दे नही है। विकास के नाम पर गिनाने के लिए जुमले है। इसलिए भाजपा समय समय पर इस तरह के बयान देकर ध्यान भटकाने की कोशिश करती है।

बाइट :

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

7 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

7 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

8 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

13 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

18 घंटे ago