Bihar

‘मारना शुरू करेंगे तो होश ठिकाने…’, डॉक्टर से भिड़े JDU विधायक ने कहा- नौकरी ले लूंगा, जवाब मिला- कोई दिक्कत नहीं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के विधायक राजकुमार सिंह (मटिहानी विधानसभा) और सदर अस्पताल के डॉक्टर चंदन कुमार के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल हो रहा है। विधायक ने डॉक्टर से गुस्से में कहा- अरे…शटअप पहले तमीज से बात करो, तुम्हारी नौकरी खत्म करुंगा मैं। डॉक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि करवा दीजिए, कोई दिक्कत नहीं है।

दरअसल, विधायक डॉ. चंदन कुमार के व्यवहार से नाराज थे। वह बार-बार तमीज से बात करने की नसीहत दे रहे थे। इतना ही नहीं विधायक ने कहा कि बेगूसराय सदर अस्पताल के डॉक्टर ही जब खुद बीमार हैं तो वह दूसरों का इलाज क्या करेंगे? विधायक ने डॉक्टर की शिकायत करने भी बात कही।

घायल बच्चों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे थे विधायक

बताया जा रहा है कि सत्तारूढ़ दल के सचेतक राजकुमार सिंह बम धमाके में घायल बच्चों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे थे। बच्चों की गंभीर हालत को देख कर विधायक राजकुमार सिंह अचानक डॉक्टर की खोज करने लगे। इस दौरान इमरजेंसी ड्यूटी में मात्र एक डॉक्टर तैनात थे। डॉक्टर ने बच्चों का इलाज करने से मना ही नहीं कर दिया। इसके बाद विधायक के समर्थकों ने मुलाकात की बात कही तो डॉक्टर ने इनकार कर दिया। वहीं अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे राजकुमार सिंह अपनी इस बेज्जती को देखकर आग बबूला हो गए और डॉक्टर चन्दन कुमार को खूब खरी-खोटी सुनाई।

सिविल सर्जन भी डॉ. चन्दन की शिकायत से परेशान दिखे

विधायक राजकुमार सिंह ने सिविल सर्जन प्रमोद कुमार को फोन कर सदर अस्पताल बुलाया। सिविल सर्जन फौरन अस्पताल पहुंचे। इसके बाद विधायक ने सिविल सर्जन को पूरे हालात से अवगत कराया। सिविल सर्जन भी डॉ. चन्दन की शिकायत से परेशान दिखे। लेकिन, किसी के द्वारा लिखित शिकायत नहीं करने के कारण कार्रवाई से अपनी असमर्थता जाहिर की। बात बिगड़ते देख सिविल सर्जन ने विधायक के सामने ही डॉक्टर चंदन को बुलाया गया। उनके सामने भी विधायक और डॉक्टर चन्दन के बीच तीखी बहस होने लगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

20 मिनट ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

37 मिनट ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

45 मिनट ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

53 मिनट ago

समस्तीपुर कोर्ट से बारह पत्थर चौक तक बनेगा ‘NO HORN’ जोन, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की पहल

समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के…

1 घंटा ago

अब समस्तीपुर में महज 10 रुपये में OPD सेवा, 650 बेड का SK मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में SK मंडल…

2 घंटे ago