समस्तीपुर :- समस्तीपुर में समान काम के लिए समान वेतन, पेंशन नीति लागू करने, ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने समेत 7 सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य स्थानीय नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले निगम कर्मियों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान नगर निगम के कर्मियों ने शहर में झाड़ू लेकर जुलूस निकाला।
जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करती हुई, नगर निगम कार्यालय पहुंची। जहां लोगों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राजकुमार राम ने कहा कि पिछले चार दिनों से कर्मचारी अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
बावजूद प्रशासन द्वारा बार-बार वार्ता को लेकर दिए गए समय के बावजूद वार्ता नहीं किया जा रहा है। अगले दो दिनों तक लोगों ने सांकेतिक रूप से धरना का आयोजन किया था। पिछले दो दिनों से लोग कार्य वहिष्कार पर हैं। बावजूद प्रशासन सोई हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा नहीं कर दिया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…
समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…
समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…
बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…
नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…