समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम ने शहर में फुटपाथ पर दुकान करने वाले दुकानदारों का बुधवार से सर्वे शुरू किया है। इस कार्य में नगर निगम के कर विभाग के कर्मियों को लगाया गया है। शहर में सभी बाजार में फुटपाथ पर दुकान करने वाले लोगों का सर्वे करने के बाद रूटवार रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिसे नगर आयुक्त विभूति रंजन चौधरी सदर एसडीओ को भेजेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम ने एसडीओ के निर्देश पर सर्वे का काम शुरू किया है। इसके तहत फुटपाथी दुकानदारों का नाम, पिता का नाम, मोबाइल नम्बर व्यवसाय का नाम व व्यवसाय स्थल व रूट का डिटेल लिया जा रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह सर्वे किस मकसद किया जा रहा है।
हालांकि सूत्रों का कहना है कि सर्वे के बाद फुटपाथी दुकानदरों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में मदद मिलेगी। इससे यह भी पता चलेगा कि शहर में कितने लोग फुटपाथ पर दुकान करते हैं। बाद में इन लोगों को नगर निगम से वेंडर का लाइसेंस देकर वेंडर जोन में व्यवसाय करने के लिए अधिकृत किया जा सकता है।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…